Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव के बीच BJP नेता की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश

    Updated: Wed, 08 May 2024 05:37 PM (IST)

    Odisha News लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले केंद्रापड़ा सांसद की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके ख ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के बीच BJP नेता की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश
    लोकसभा चुनाव के बीच BJP नेता की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश

    HighLights

    1. अनुभव महांति BJD से इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल
    2. अनुभव के खिलाफ कटक के पुरीघाट थाने में शिकायत दर्ज

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के केंद्रापड़ा से सांसद और लोकप्रिय अभिनेता अनुभव महांति की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने अनुभव के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया।

    कटक में जेएमएफसी की विशेष अदालत ने अनुभव की पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

    गौरतलब है कि वर्षा ने अनुभव के खिलाफ कटक के पुरीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में अनुभव की आरोपमुक्त करने की अर्जी पर सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अनुभव की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करते हुए मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

    अनुभव महांति बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल

    गौरतलब है कि अनुभव महांति एक चर्चित ओडिया अभिनेता के साथ ही केंद्रापड़ा लोकसभा सीट से सांसद हैं। विवाद में फंसने के कारण बीजू जनता दल ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया।

    ऐसे में वह बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। अनुभव महांति के भाजपा में शामिल होते ही अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शनी बीजू जनता दल में शामिल हो गईं और वह इस समय भाजपा की स्टार प्रचारक की सूची में है।

    ये भी पढ़ें- 

    Odisha News: चुनाव से पहले ओडिशा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    Odisha Politics: '10 साल केंद्रीय मंत्री रहते...', VK पांडियन ने धर्मेंद्र प्रधान पर बोला हमला; दागे कई सवाल

    खबरें और भी