Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: आबकारी विभाग ने इन इलाकों में मारी रेड! कुए से कुछ ऐसा सामान हुआ बरामद, उड़ गए होश

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 04:11 PM (IST)

    शनिवार को कटक जिला आबकारी विभाग की टीम ने कई इलाके में छापेमारी की और टीम ने इस छापेमारी में कई हजार 955 लीटर देसी शराब के साथ कई किलोग्राम गांजा भी ब ...और पढ़ें

    आबकारी विभाग ने छापेमारी कर शराब व गांजा किया बरामद
    आबकारी विभाग ने छापेमारी कर शराब व गांजा किया बरामद

    HighLights

    1. 32 किलोग्राम गांजे के साथ एक व्यापारी भी हुआ गिरफ्तार
    2. कुए के से मिली शराब की कीमत 5 लाख रूपये बताई गई

    संवाद सहयोगी, कटक। कटक जिला आबकारी विभाग की ओर से शनिवार को आठगड़, बांकी और नरसिंहपुर इलाके में छापेमारी की गई। इन इलाके से कुल 9 हजार 955 लीटर देसी शराब और पोच (शरब के इस्तमाल में आने वाली सामान) एवं 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

    यह नशा व्यापारी देसी शराब और (देसी शराब में इस्तेमाल होने वाली) पोच को कुएं के अंदर छुपा कर रखे थे। आबकारी विभाग की टीम पहले बांकी थाना अंतर्गत ढेगुआ, मानपुर और आठगड़ के माणिआबांध गांव में छापेमारी की गई। वहां से 9 हजार 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई।

    घटनास्थल पर सभी सामान किया गया नष्ट

    उन सामानों को घटनास्थल पर नष्ट कर दिया गया। इस छापेमारी के दौरान तीन नशा व्यापारी मौके पर फरार हो गया। उनके खिलाफ दो मामला दर्ज किया गया है।

    ठीक उसी प्रकार, नरसिंहपुर के कानपुर थाना अंतर्गत मुरारीपुर गांव में छापेमारी कर जिला आबकारी विभाग की टीम 32 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

    बरामद गांजे की कीमत

    बरामद किए गए गांजे की अनुमानित मूल्य 1 लाख 80 हजार रुपये आंका गया है। इस घटना में एक नशा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया था और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

    आबकारी अधीक्षक देवाशीष पटेल के निर्देश के चलते आठगड़ आबकारी थाना, नरसिंहपुर आबकारी थाना अधिकारी एवं कर्मचारियों की ओर से इस छापेमारी को अंजाम दिया गया था।

    ये भी पढ़ें-

    Online Trading के नाम पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की 19 लाख की ठगी, साइबर अपराधियों ने इस तरह खाते से उड़ाए रुपये

    Odisha में माझी सरकार आने के बाद इस अस्पताल का होगा कायाकल्प! पिछले कई सालों से अटका हुआ है काम