Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹9.40 लाख की 1200 लीटर अवैध देसी शराब जब्त; एक गिरफ्तार

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 01:39 PM (GMT+05:30)

    कटक में आबकारी विभाग की केंद्रीय गुप्त शाखा ने 9.40 लाख रुपये की 1200 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक महिंद्रा पिकअप वाहन के साथ 44 ...और पढ़ें

    कटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

    कटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

    HighLights

    1. कटक में 1200 लीटर अवैध देसी शराब जब्त।

    2. आबकारी विभाग ने 9.40 लाख रुपये की शराब पकड़ी।

    3. एक आरोपित भरत साहू महिंद्रा पिकअप संग गिरफ्तार।

    संवाद सहयोगी, कटक। आबकारी विभाग की केंद्रीय गुप्त शाखा (ईआई एंड ईबी), यूनिट-दो, कटक ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 लीटर अवैध देसी (आईडी) शराब जब्त की है। इस दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। 

    जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 9.40 लाख रुपये बताई गई है। शराब की ढुलाई में प्रयुक्त एक महिंद्रा पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। 

    वाहन से 1200 लीटर अवैध देसी शराब बरामद

    आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त (ईडीसी) डम्बरुधर खंडा तथा उप आबकारी आयुक्त (डीएसई) विकास कुमार नायक के निर्देश पर बुधवार को केंद्रीय गुप्त शाखा की टीम ने कटक के सीडीए फेज-दो थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुसूदन सेतु के निकट विशेष जांच अभियान चलाया। 

    इस दौरान संदेह के आधार पर एक महिंद्रा पिकअप (पंजीकरण संख्या ओडी-02-एटी-5847) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 1200 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई।

    44 वर्षीय भरत साहू गिरफ्तार

    मौके से गिरफ्तार आरोपित की पहचान तिगिरिया थाना क्षेत्र के नुआपाटना निवासी 44 वर्षीय भरत साहू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, अवैध शराब की खेप आठगड से कटक लाई जा रही थी। आरोपित के खिलाफ ओडिशा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    आबकारी विभाग का कहना है कि, इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

    खबरें और भी

    इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक अबनी कुमार महापात्र, उपनिरीक्षक विभूति भूषण प्रधान, सहायक उपनिरीक्षक किशोर चंद्र राउत, कांस्टेबल जोगेंद्र साहू तथा कांस्टेबल मानस रंजन बेहेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।