Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhartruhari Mahtab: सांसद भर्तृहरि महताब ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ, इस दिन होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 03:51 PM (IST)

    सोमवार से 18वीं लोकसभा का विशेष सत्र शुरू हो चुका है और इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कटक के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के रूप में ...और पढ़ें

    प्रोटेम स्पीकर का शपथ लेते सांसद भर्तृहरि महताब
    प्रोटेम स्पीकर का शपथ लेते सांसद भर्तृहरि महताब

    HighLights

    1. आज पहले दिन 280 सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी
    2. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा
    3. भर्तृहरि महताब सात बार चुने गए हैं सांसद

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। 18वीं लोकसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हुआ है। कटक के सांसद भर्तृहरि महताब ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भर्तृहरि महताब को पद की शपथ दिलाई।

    इसके बाद उन्होंने सदन में नवनिर्वाचित सांसदों को पद की शपथ दिलाई। आज पहले दिन 280 सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बाकी सांसद कल शपथ लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा।

    लगातार सात बार चुनाव जीत चुके हैं भर्तृहरि महताब

    जानकारी के मुताबिक भर्तृहरि महताब लोकसभा के लिए लगातार सात बार निर्वाचित हुए हैं। पिछले चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते हैं। चुनाव से पहले वह बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिए थे।

    ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब के बेटे भर्तृहरि 1998 से कटक संसदीय क्षेत्र से लगातार प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। 2014 से 2019 तक वह बीजद की तरफ से संसद के नेता थे। 1998 से 1999, 2004, 2009, 2014, 2019 तक वह 6 बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

    यह मिली जिम्मेदारी

    18वीं लोकसभा सत्र शुरु होने से पहले लोक सभा के अस्थाई अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने के बाद महताब ने कहा ने कहा कि बहुत खुशी की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे इसे निभाते हुए बहुत गर्व महसूस होगा।

    ओडिशा से इससे पहले कोई प्रोटेम स्पीकर यानी अस्थाई अध्यक्ष नहीं बना है। इससे पहले रवि राय जी लोकसभा के अध्यक्ष बने थे। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि, मुझे प्रोटेम स्पीकर के तौर पर चुना गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Odisha News: जल संसाधन विभाग में तकनीकी समितियों का होगा गठन, CM माझी ने दिया निर्देश

    Bhartruhari Mahtab: कौन हैं ओडिशा के सांसद भर्तृहरि महताब? जिन्हें राष्ट्रपति ने नियुक्त किया प्रोटेम स्पीकर