Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्यार का खौफनाक अंत..! लिव-इन पार्टनर के कैरेक्टर पर हुआ शक तो प्रेमी ने ऐसे लिया इंतकाम, सूटकेस में मिली गर्लफ्रेंड की लाश

    By Mahendra MahatoEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 04:54 PM (IST)

    ओडिशा से कमाने के लिए मुंबई गई एक युवती का शव कुर्ला स्टेशन से बरामद हुआ है। घटना की गुत्थी सुलझा मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया ज ...और पढ़ें

    प्यार का खौफनाक अंत..! लिव-इन पार्टनर के कैरेक्टर पर हुआ शक तो प्रेमी ने ऐसे लिया इंतकाम
    प्यार का खौफनाक अंत..! लिव-इन पार्टनर के कैरेक्टर पर हुआ शक तो प्रेमी ने ऐसे लिया इंतकाम

    HighLights

    1. कुर्ला स्टेशन पर सूटकेस में भरा मिला युवती का शव
    2. पुलिस ने प्रेमी अस्कर मनोज वार्ला को किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा के सुंदरगढ़ से मजदूरी के लिए मुंबई गई एक युवती का शव कुर्ला स्टेशन में मिला है। इसकी गुत्थी सुलझाते हुए मुंबई पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने दूसरे युवक से प्रेम करने के शक में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

    जीआरपी ने मृतक की पहचान बंदलीकानी निवासी 25 वर्षीय प्रतिमा पाउल किस्पोटा के रूप में की। परिवारवालों को इसकी सूचना मिलने के बाद वे सभी महाराष्ट्र के कुर्ला के लिए रवाना हो गए हैं।

    बंद अटैची में युवती का शव बरामद

    मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन में बंद अटैची में युवती का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। उसकी पहचान प्रतिमा पाउल किस्पोटा के रूप में होने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच शाखा की ओर से इसकी जांच की जा रही थी।

    पुलिस द्वारा उसके कथित प्रेमी सुंदरगढ़ निवासी 22 वर्षीय अस्कर मनोज वार्ला को गिरफ्तार किया है। युवक प्रतिमा के साथ मुंबई के धराबी क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। कोरोना के समय मुंबई में मजदूरी करने के दौरान उनकी पहचान हुई थी।

    यह है पूरा मामला

    बताया जा रहा है कि प्रेमी मनोज को शक था कि वह दूसरे युवक से प्रेम करने लगी है। इस कारण उसने 19 नवंबर की रात को उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को अटैची में भरा और कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास लाकर छोड़ दिया था। इसके बाद खुद सुंदरगढ़ लौटने का प्रयास कर रहा था तभी पुलिस के हाथों पकड़ा गया।

    खबरें और भी

    मिली जानकारी के अनुसार, हत्यारे ने पुलिस के सामने आरोप स्वीकार कर लिया है। लेफ्रीपाड़ा थाना के बंदलीकानी गांव की प्रतिमा गरीब परिवार की है और कोरोना में मजदूरी करने के लिए मुंबई चली गई थी। वहां पर वह लड़की एक मिठाई की दुकान में वह काम करती थी।

    कुर्ला स्टेशन में जब लड़की का शव होने की जानकारी मिली तो उसके साथी वहां पहुंचकर शव की पहचान की और सुराग पुलिस को दिए। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को दर दबोचा।

    यह भी पढ़ें: Odisha Crime : ओडिशा में भीड़ ने चार युवकों को बुरी तरह पीटा, दो की मौके पर ही मौत; मोबाइल चोरी-लूटपाट का आरोप

    यह भी पढ़ें: Odisha Crime News: सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत छह चोर दबोचे गए; भारी मात्रा में सामान बरामद