यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज से ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पुलिस छावनी में तब्दील भुवनेश्वर से लेकर मयूरभंज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर हैं। आज दोपहर दो बजे राष्ट्रपति सुकरुली पांडुरसील फुटबॉल ग्राउंड में अस्थायी हेलीपैड पर पह ...और पढ़ें

HighLights
- राष्ट्रपति बनने के बाद तीसरी बार मयूरभंज जिले में आ रही हैं द्रौपदी मुर्मु।
- सबसे पहले मयूरभंज की अधिष्ठात्री देवी मां किचकेश्वरी का करेंगी दर्शन।
- 2 दिन तक मयूरभंज में रहेंगी राष्ट्रपति।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा पर आ रही हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति भुवनेश्वर सहित मयूरभंज, केंदुझर, बरहमपुर, कटक और संबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति सबसे पहले अपने गृह जिले मयूरभंज जाएंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु तीसरी बार मयूरभंज जिले में आ रही हैं। राष्ट्रपति मयूरभंज जिले की अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
सबसे पहले करेंगी देवी मां का दर्शन
जानकारी के मुताबिक, आज अपराह्न दो बजे राष्ट्रपति सुकरुली पांडुरसील फुटबॉल ग्राउंड में अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति सबसे पहले मयूरभंज की अधिष्ठात्री देवी मां किचकेश्वरी का दर्शन करेंगी । इस संदर्भ में राष्ट्रपति भवन से फोन के जरिए मंदिर कार्यालय को जानकारी दी गई है।
राष्ट्रपति 2 दिन तक मयूरभंज में रहेंगी। रायरंगपुर में अपने आवास में रात्रि विश्राम करेंगी। इसे लेकर स्थानीय इलाके के लोगों में काफी उत्साह है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मयूरभंज जिले में सुरक्षा के मद्देनजर 15 प्लाटुन पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
शाम को भुवनेश्वर के लिए होंगी रवाना
29 फरवरी की सुबह राष्ट्रपति केंदुझर के धरणीधर विश्वविद्यालय में केंदुझर जनजातियों पर आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद अपराह्न 5:20 बजे राष्ट्रपति भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगी।
खबरें और भी
इसी दिन राष्ट्रपति उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगी। 6:54 बजे राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।
भुवनेश्वर से लेकर मयूरभंज तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति एक मार्च को बरहमपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन अपराह्न 4:05 बजे राष्ट्रपति कटक में जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगी ।
राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 2 मार्च को 10:10 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पर उतरेंगी और यहां से संबलपुर के दौरे पर जाएंगी। संबलपुर में संत कवि भीम के दिव्य ज्योति दर्शन के साथ विभिन्न जगह का भ्रमण करेगी।
राष्ट्रपति संबलपुर मिनी स्टेडियम में महिमा संप्रदाय के अनुयायियों के साथ मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर भुवनेश्वर से लेकर मयूरभंज तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: झारखंड यूपी के बाद अब ओडिशा में पेपर लीक: इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ मैट्रिक गणित का प्रश्न पत्र
यह भी पढ़ें: ओडिशा के 21 रेलवे स्टेशन की चमकेगी किस्मत, PM मोदी ने 2320 करोड़ की दी सौगात; मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं