हवा में ही दुश्मनों को राख कर देगी 'कुशा', DRDO ने किया लंबी दूरी वाली मिसाइल सफल परीक्षण
डीआरडीओ ने ओडिशा तट से स्वदेशी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल 'कुशा' का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण भारत की वायु रक्षा क ...और पढ़ें

हवा में ही दुश्मनों को राख कर देगी 'कुशा'
HighLights
डीआरडीओ ने 'कुशा' मिसाइल का ओडिशा तट से सफल परीक्षण किया।
यह परीक्षण भारत की वायु रक्षा क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगा।
आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा देने में एक बड़ा कदम।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एलआरएसएएम) ‘कुशा’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। यह भारत की वायु रक्षा क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
कुशा मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) तथा बड़े दुश्मन विमानों सहित विभिन्न हवाई खतरों को लंबी दूरी और अलग-अलग ऊंचाइयों पर निष्क्रिय करने में सक्षम है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि डीआरडीओ ने आज ओडिशा तट के पास स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ‘कुशा’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।
कुशा मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) तथा बड़े दुश्मन विमानों सहित विभिन्न प्रकार के हवाई खतरों को लंबी दूरी और विभिन्न ऊंचाइयों पर निष्क्रिय करने में सक्षम है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज का सफल परीक्षण भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली विकसित करने की क्षमता दुनिया के केवल कुछ चुनिंदा देशों के पास ही है।
यह उपलब्धि ऐसे रक्षा प्रणालियों के आयात पर भारत की निर्भरता को भी समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और देश की वायु रक्षा क्षमता में एक बड़ी छलांग का प्रतीक है। मैं इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ तथा इससे जुड़े सभी हितधारकों को हार्दिक बधाई देता हूं। इस सफल प्रथम परीक्षण से भारत के स्वदेशी वायु रक्षा कार्यक्रम को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह उपलब्धि रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को भी मजबूत करती है।
खबरें और भी
कुशा को एक स्वदेशी लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसे विस्तृत दूरी और विभिन्न ऊंचाइयों पर मौजूद अनेक हवाई खतरों के खिलाफ बहुस्तरीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
पहला सफल उड़ान परीक्षण इसे भविष्य में सशस्त्र बलों में शामिल किए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके लिए आगे और विकासात्मक परीक्षण किए जाएंगे।