Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रडार को चकमा, दूर से सटीक वार... DRDO की नई लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल को रोकना क्यों है मुश्किल?

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 11:06 PM (IST)

    डीआरडीओ (DRDO) ने ओडिशा तट के पास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण किया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डीआरडीओ ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

    2. यह मिसाइल ओडिशा तट के पास से लॉन्च की गई।

    3. मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।

    एजेंसी, भुवनेश्वर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सोमवार को ओडिशा तट के पास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण किया। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

    एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर द्वारा तैनात विभिन्न ट्रैकिंग उपकरणों द्वारा कैप्चर किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षण के सभी उद्देश्य पूरी तरह से सफल रहे।

    पूरी तरह स्वदेशी है मिसाइल

    यह लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल पूरी तरह से एक स्वदेशी मिसाइल है। इसके सभी सब-सिस्टम को विभिन्न डीआरडीओ लैब और भारतीय उद्योग भागीदारों द्वारा विकसित किया गया है।

     

    बेंगलुरु स्थित वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) इस परियोजना की नोडल प्रयोगशाला है। इस सफल परीक्षण के साक्षी डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय नौसेना व भारतीय वायु सेना के उपयोगकर्ता प्रतिनिधि भी बने।

    रक्षा मंत्री और DRDO अध्यक्ष ने दी बधाई

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने LRLACM के सफल उड़ान परीक्षण पर डीआरडीओ की टीम को बधाई दी है। वहीं, रक्षा सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने लॉन्च के दौरान सभी गतिविधियों की निगरानी की।

    उन्होंने इस सफल उड़ान परीक्षण में शामिल टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

    समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ।

    यह भी पढ़ें- DRDO ने 48 घंटे में किए बैक-टू-बैक 3 फ्लाइट टेस्ट, दुश्मनों की बैलिस्टिक मिसाइलों का अब हवा में ही होगा खात्मा