विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुरी जगन्नाथ मंदिर के ऊपर सुबह-सुबह उड़ा ड्रोन, चारों तरफ चक्कर लगाने के बाद अचानक हुआ गायब; मचा हड़कंप

Published: Sun, 05 Jan 2025 05:38 PM (IST)

ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर के ऊपर एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया है। ड्रोन को आज भोर करीब 4.10 ...और पढ़ें

पुरी जगन्नाथ मंदिर के ऊपर सुबह-सुबह उड़ा ड्रोन
पुरी जगन्नाथ मंदिर के ऊपर सुबह-सुबह उड़ा ड्रोन

HighLights

  1. ड्रोन की सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस
  2. सुबह करीब 4.10 बजे उड़ते देखा गया ड्रोन

संवाद सहयोगी, पुरी। पुरी जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर सामने आयी है। ड्रोन आज भोर करीब 4.10 बजे उड़ते देखा गया।

ड्रोन दोलमंडप साही की तरफ से आया और पहले मंदिर के चारों तरफ और फिर मेघनाद दीवार का चक्कर लगाया। ड्रोन मंदिर के ऊपर से भी गुजरा।

नीलचक्र के ऊपर ड्रोन चक्कर लगाने के साथ ही उत्तर गुमुट होते हुए बड़दांड में गायब हो गया। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि ड्रोन किसने उड़ाया और वह पुरी जगन्नाथ मंदिर के ऊपर कैसे आया।

प्रवासी भारतीयों के स्वागत के लिए पुरी जिला प्रशासन तैयार

बता दें कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन आठ से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सम्मेलन में शामिल होने आ रहे प्रवासी पुरी जाएंगे।

एनआरआइ के स्वागत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिला कलक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वांई ने बताया कि उनका मंदिर में जाने और ब्लू फ्लैग बीच, सातपड़ा, रामचंडी, कोणार्क, रघुराजपुर आदि क्षेत्रों का दौरा करने का कार्यक्रम है।

इन बातों का विशेष रखा जाएगा ध्यान

  • जिला कलेक्टर ने मीडिया को बताया कि सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि सभी लोग प्रवासी भारतीय दिवस के उत्सव में सुखद अनुभव के साथ पुरी जिले से लौटें।
  • प्रत्येक टीम के दौरे के दौरान उनके साथ विशेष दल तैनात किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पुरी शहर में साफ-सफाई, अनुशासन, यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  • सुनहरे समुद्र तट पर रेत कला, पुष्प प्रदर्शनी, खाद्य मेले, पतंग उत्सव, समुद्र तट खेल, पल्लीश्री मेला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन ने एनआरआइ के लिए एक सुंदर और सुखद अनुभव के साथ लौटने के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं।
  • जिला कलेक्टर ने पुरी के लोगों से हमारी महान परंपरा के आधार पर भारतीय प्रवासियों का स्वागत करने और उनका अभिवादन करने का भी अनुरोध किया है।

भुवनेश्वर में चलेगा पथ उत्सव, पुरी में सीबीच महोत्सव

उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री प्रभाति परिड़ा ने कहा है कि सम्मेलन के दौरान, भुवनेश्वर में पथ उत्सव आयोजित किया जाएगा। सीबीच महोत्सव पुरी में आयोजित किया जाएगा।

राज्य की कला संस्कृति सहित 31 पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया जाएगा। चाहे वह बौद्ध गलियारा हो या आध्यात्मिक पर्यटन, सब कुछ व्यवस्थित किया गया है।

प्रवासी भारतीयों को विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा कराया जाएगा। इसके लिए उनके साथ गाइड होंगे जो उड़िया, हिंदी और अंग्रेजी बोल सकते हैं। जिन होटलों में एनआरआई ठहरेंगे, वहां सुरक्षा कड़ी की जाएगी।

यह भी सुनिश्चित किया गया है कि मेहमान डबल डेकर वाहनों में अलग-अलग जगहों पर सफर कर सकें।

ओडिशा आने के लिए ढाई हजार एनआरआई पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और कुछ एनआरआई अपने घरों में रहेंगे उड़िया लोगों के घरों में रहेंगे। उड़िया घर का खाना खाएंगे।

उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिड़ा ने कहा कि हमारे पास ओडिशा की खाद्य व्यवस्था, ओडिशा की मेहमाननवाजी को विश्व दरबार में दिखाने का शानदार मौका है।

यह भी पढ़ें-

सड़क हादसे में BJP के 2 चर्चित नेताओं की मौत, कोलकाता-मुंबई NH पर हुई दुर्घटना; परिवार ने कहा- 'साजिश है'

IAS Manoj Kumar Sahoo: कौन हैं आईएएस मनोज कुमार साहू? बनाए गए मुख्यमंत्री के निजी सचिव, ऐसा रहा है ट्रैक रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।