Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Election 2024: ओडिशा में विधानसभा के लिए आज बजेगा चुनावी बिगुल, पढ़ें 2019 में कब और कितने फेज में हुई थी वोटिंग

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 10:15 AM (GMT+05:30)

    Election 2024 ओडिशा में सत्रहवीं विधानसभा के चुनाव का बिगुल आज फूंका जाएगा। इसके तहत 21 लोकसभा सीटों सहित 147 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख की ...और पढ़ें

    Election 2024: ओडिशा में विधानसभा के लिए आज बजेगा चुनावी बिगुल
    Election 2024: ओडिशा में विधानसभा के लिए आज बजेगा चुनावी बिगुल

    HighLights

    1. ओडिशा में अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।
    2. ओडिशा में चुनाव में 22,685 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में सत्रहवीं विधानसभा के चुनाव का बिगुल आज फूंका जाएगा। इसी के तहत 21 लोकसभा सीटों सहित 147 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख की घोषणा की जाएगी।

    वर्ष 2019 में चार चरण में अर्थात 11 अप्रैल को चार, 18 अप्रैल को पांच, 23 अप्रैल को छह और 29 अप्रैल को छह लोकसभा सीट के लिए चुनाव हुआ था।

    उसी तरह 11 अप्रैल को 28 सीट, 18 अप्रैल को 35 सीट, 23 अप्रैल को 42 सीट और 29 अप्रैल को 41 विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआ था।

    ओडिशा में कुल 3.32 करोड़ मतदाता

    ओडिशा में कुल 3.32 करोड़ मतदाता हैं, इसमें से 1.68 करोड़ पुरुष मतदाता और 1.64 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में 3,380 थर्ड जेंडर, 6,80,000 वरिष्ठ नागरिक और 100 वर्ष से अधिक आयु के 9,060 मतदाता हैं।

    18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 50 हजार है, जबकि 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग में महिलाओं की संख्या 3 लाख 40 हजार है। 4 लाख 70 हजार युवा पहली मतदान करेंगे।

    राज्य में बूथों की संख्या 37,809 होगी। 22,685 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। 300 बूथों का प्रबंधन दिव्यांगों द्वारा किया जाएगा। इसी तरह 700 बूथों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा। इस बार 700 आदर्श बूथ बनाए जाएंगे। राज्य के सबसे दूरदराज के इलाकों में भी बूथ स्थापित किए जाएंगे।

    अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव

    ओडिशा में अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव 1951-52, 1957, 1961, 1967, 1971, 1974, 1977, 1980, 1985, 1990, 1995, 2000, 2004, 2009, 2014 और आखिरी बार 2019 में हुए थे।

    ये भी पढें- 

    Odisha Congress Manifesto: कांग्रेस का गारंटी पत्र जारी, किसानों का कर्जा माफ और इतने यूनिट फ्री बिजली का वादा

    नहीं होगा BJP-BJD का गठबंधन, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ने कर दिया सबकुछ क्लियर, कहा- अकेले अपने दम पर सरकार बनाएंगे हम

    खबरें और भी