Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा: नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला सेना का पूर्व सूबेदार गिरफ्तार

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    कटक में नौकरी का लालच देकर एक महिला से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पूर्व सेना सूबेदार वासुदेव साहू को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो।

    HighLights

    1. पूर्व सेना सूबेदार ने नौकरी के बहाने महिला से दुष्कर्म किया।

    2. दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

    3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, मोबाइल जब्त किया।

    संवाद सहयोगी, कटक। नौकरी देने का लालच देकर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध रखना और उस समय की दृश्य को वीडियो रिकॉर्ड कर बाद में ब्लैकमेल करने के आरोप में कैंटोनमेंट थाना पुलिस सेना के पूर्व सेवानिवृत्ति सूबेदार को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार होने वाला आरोपी बीड़ानासी नुआ साही में रहने वाला वासुदेव साहू (36) के नाम पर मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को उसे कोर्ट चालान कर जेल भेज दिया गया है।

    आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सेवानिवृत्ति सूबेदार वासुदेव साहु नौकरी छोड़ने के बाद वर्तमान एक टीवी चैनल में सिक्योरिटी ऑफिसर के तौर पर कार्य करता था।

    लेकिन दुष्कर्म की शिकार होने वाली महिला की सास स्टेडियम के पास सुखा मछली की व्यापार करती है। सास की गैर मौजूदगी में वह महिला दुकान में व्यापार करती थी।

    उसी समय उस महिला के साथ संपर्क स्थापित हुआ। बात-बात में वह महिला को नौकरी दिलाने के लिए भरोसा दिया। यहां तक की महिला ने उसे सर्टिफिकेट भी दे दिया। कुछ दिनों के बाद वासुदेव ने उसे बॉस के साथ मिलने के लिए कहकर महिला को भुवनेश्वर ले गया।

    वहां पर एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया था और उस समय की वीडियो को वह अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था।

    वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

    बाद में उस वीडियो को दिखाकर वह महिला को बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था। नौकरी दिलाने के लिए दिन भी टालता रहता था। काफी दिन बीत जाने के बावजूद वह महिला परेशान होकर आखिरकार कैंटोनमेंट थाने में लिखित शिकायत किया।

    पुलिस शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज करते हुए घटना की छानबीन शुरू किया और वासुदेव को गिरफ्तार करने के पश्चात उसकी मोबाइल की जांच सरकार की गई तो, उसके मोबाइल से वह वीडियो भी मिला।

    इसके पश्चात उसे कोर्ट चालान कर जेल भेज दिया गया और पीड़िता महिला की डॉक्टरी जांच पड़ताल के साथ-साथ बयान रिकॉर्ड किया गया है।

    यह भी पढ़ें- रथयात्रा से पहले ओडिशा क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, होटल बुकिंग के नाम पर फ्रॉड करने वाले 46 साइट्स ब्लॉक

    खबरें और भी