Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: मयूरभंज में महिला थानेदार के गर्दन पर ब्लेड से हमला, चोरी के आरोप में हवालात में बंद था हमलावर

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 10:26 PM (GMT+05:30)

    मयूरभंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हवालात में बंद कैदी ने महिला थानेदार पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस दौरान गर्दन और हाथों की अंगुली ...और पढ़ें

    मयूरभंज में महिला थानेदार के गर्दन पर ब्लेड से हमला
    मयूरभंज में महिला थानेदार के गर्दन पर ब्लेड से हमला

    HighLights

    1. 26 अक्टूबर को अपराधी सुशांत देव को हिरासत में लिया गया था
    2. हमले में थानेदार मिनी के गर्दन और हाथों की अंगुली कट गई।

    संवाद सूत्र, संबलपुर/भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिला से सनसनीखेड मामला सामने आया है, जहां बदमाश ने बिसोई थाना की महिला थानेदार मिनी भोई पर ब्लेड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।

    शनिवार को थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज वायरल होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक बाटुला गंगाधर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि आरोपित के खिलाफ इस हमले का आरोप दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल जारी है।

    चोरी के मामले में किया गया था गिरफ्तार

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बिसोई थाना इलाके में स्थित एक मंदिर की हुंडी तोड़कर उसमें से दान का रुपया चोरी कर लिया गया था। इसे लेकर मंदिर के पूजक की ओर से दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए 26 अक्टूबर की रात एक आदतन अपराधी सुशांत देव को हिरासत में लिया था और हवालात में रखा था।

    बताया गया है कि 27 अक्टूबर की शाम जब बिसोई थानेदार मिनी भोई थाने में अकेली थी तभी आरोपित सुशांत ने अपने पास छिपाकर रखे ब्लेड से उनपर हमला कर दिया। इस हमले में थानेदार मिनी के गर्दन और हाथों की अंगुली कट गई।

    अपनी जख्मों की परवाह किए बगैर थानेदार मिनी ने हमलावर सुशांत का डटकर मुकाबला किया और उसे काबू कर हवालात में बंद करने के बाद अपनी जख्मों का इलाज कराया।

    यह भी पढ़ें: 'साहब! हमारी शादी करवा दीजिए', विवाह के लिए प्रेमी युगल ने थाने में लगाई गुहार; दोनों की जाति अलग-अलग

    यह भी पढ़ें: पैसों की कमी के आगे झुका टैलेंट, बकरी चरा रही है राज्य महिला कबड्डी खिलाड़ी, जैसे-तैसे हो रहा गुजारा

    खबरें और भी