विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गायिका को काम दिलाने का झांसा देकर होटल में सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Published: Mon, 15 Sep 2025 07:00 AM (IST)

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एक होटल में एक महिला गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (जागरण)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक गायिका को काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 सितंबर की है। पीड़िता के अनुसार, आरोपितों ने उसे उसे एक संगीत निर्देशक से मिलवाकर काम दिलाने का झूठा वादा कर उसे बहला-फुसलाकर गांव से भुवनेश्वर बुलाया था।

आरोपितों ने कहा था कि संगीत निर्देशक से मिलकर वह अपने गायन करियर को आगे बढ़ा सकेगी। आरोपितों के झांसे में आकर वह 10 सितंबर को भुवनेश्वर पहुंची थी। इसके बाद तीनों आरोपित उसे चंद्रशेखरपुर के एक लाज में ले गए और धोखे से नशीला पदार्थ मिला शीतल पेय पिला दिया।

नशीला शीतल पेय पीने के कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद आरोपितों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और घटना के बारे में मुंह न खोलने की धमकी देकर वापस घर भेज दिया।

घर आकर उसने अपनी बड़ी बहन को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने जगतसिंहपुर से तीनों आरोपितों चंदन कुमार हाती, प्रसन्न कुमार आचार्य और राजेश कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है। इनमें राजेश कुमार दास उस लाज का केयरटेकर है, जहां घटना को अंजाम दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।