Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Election News: कटक लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, इतने प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

    Updated: Fri, 10 May 2024 05:39 PM (GMT+05:30)

    कटक लोकसभा सीट और कटक की 6 विधानसभा सीटों से चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जरी कर दी गई है। इन विधानसभा में बडंबा बांकी आठगड़ बारबाटी कटक चौद ...और पढ़ें

    कटक लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी (फाइल फोटो)
    कटक लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कटक लोक सेवा चुनाव क्षेत्र में 10 उम्मीदवार
    2. विधान सभा चुनाव क्षेत्र में कुल 49 उम्मीदवार I

    संवाद सहयोगी, कटक। नामांकन पत्र वापस लिए जाने के साथ कटक जिले के कुल 6 विधानसभा चुनाव क्षेत्र और कटक लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की गई है।

    कटक लोक सेवा चुनाव क्षेत्र के साथ साथ बडंबा, बांकी, आठगड़, बारबाटी कटक, चौद्वार कटक, कटक सदर आदि 6 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए अंतिम सूची चुनाव अधिकारी तथा कटक जिलाधीश की ओर से जारी की गई है।

    इन्होंने लिया अपना नामांकन वापस

    कटक लोकसभा चुनाव क्षेत्र से नामांकन पर्चा भरने वाले निर्दलीय उम्मीदवार बीरंची नारायण महारणा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। ऐसे में कटक लोकसभा चुनाव क्षेत्र में कुल उम्मीदवारों की संख्या 10 हुई है।

    ठीक उसी प्रकार कटक सदर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पर्चा वापस नहीं लिया है। ऐसे में वहां पर उम्मीदवारों की संख्या 4 पर टिकी हुई है। चौद्वार कटक से निर्दलीय उम्मीदवार दीपक कुमार बारिक अपना नामांकन पर्चा वापस लिया है। ऐसे में वहां पर अब उम्मीदवारों की संख्या 12 में पहुंची है।

    बारबाटी और बांकी विधान सभा से कुल उम्मीदवारों की संख्या

    बारबाटी कटक से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पर्चा वापस नहीं लिया है। ऐसे में वहां पर कुल उम्मीदवारों की संख्या 13 है। बांकी विधान सभा चुनाव क्षेत्र से भी किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। वहां पर कुल उम्मीदवारों की संख्या 8 है।

    ठीक उसी तरह से आठगड़ से निर्दलीय उम्मीदवार नामिता खुंटिआ और संकर्षण मोहंती ने अपना नामांकन पर्चा वापस लिया है। ऐसे में वहां पर उम्मीदवारों की संख्या 10 में पहुंची है। बडंबा से निर्दलीय उम्मीदवार दुर्गा प्रिया दलबेहड़ा ने अपना नामांकन पर्चा वापस लिया है और इसके चलते वहां पर उम्मीदवारों की संख्या 10 में पहुंची है।

    खबरें और भी

    आठगड़ और दलबेहेरा से इन्होंने नहीं भरा पर्चा

    आठगड़ में भाजपा के उम्मीदवार अभय बारीक के पत्नी और बडंबा में निर्दलीय उम्मीदवार विजय दलबेहेरा की पत्नी ने अपना नामांकन खर्चा भरने के बावजूद गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा वापस लिया है।

    दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार शोभा पांडे कटक लोकसभा के साथ साथ चौद्वार कटक और बारबाटी कटक से चुनाव लड़ने जा रही है । इन सभी चुनाव क्षेत्र में आगामी 25 में को होगी मतदान।

    ये भी पढे़ं-

    Odisha BJD Manifesto: बीजद ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किए '100 यूनिट फ्री बिजली' सहित कई बड़े वादे

    PM Modi in Odisha : दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा आ रहे हैं पीएम मोदी, आज रात भुवनेश्‍वर में करेंगे रोड शो