Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhubaneswar: आधी रात ओडिशा दवा निगम के गोदाम में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली कोविड-19 सामग्री

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 05:44 AM (IST)

    Bhubaneswar News भुवनेश्वर मंचेश्वर इलाके में राज्य दवा निगम की गोदाम है जिसमें आग लगी है। इस गोदाम में कोविड-19 की आपूर्ति का स्टॉक था। लाखों रुपये ...और पढ़ें

    धू-धूकर जल गई गोदाम में रखी कोविड-19 सामग्री। (File Photo)
    धू-धूकर जल गई गोदाम में रखी कोविड-19 सामग्री। (File Photo)

    HighLights

    1. आग पर काबू पाने को लगाई गईं दमकल की 5 गाड़ियां।
    2. गोदाम में सैनिटाइजर होने के कारण आग का प्रभाव अधिक।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वरः भुवनेश्वर के मंचेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार आधी रात को एक दवा गोदाम में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग रात करीब सवा 11 बजे लगी। आग इतनी भीषण थी कि आधे घंटे में सब कुछ जलकर खाक हो गया।

    गोदाम जलकर खाक

    स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि तब तक पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया है।

    जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर मंचेश्वर इलाके में राज्य दवा निगम की गोदाम है, जिसमें आग लगी है। इस गोदाम में कोविड-19 की आपूर्ति का स्टॉक था। लाखों रुपये के मास्क और सैनिटाइजर जलकर राख हो गए। ऑक्सीजन सिलेंडर होने की वजह से आग बुझाने के काम में बाधा आई है।

    गोदाम में सैनिटाइजर होने के कारण कुछ ही क्षण में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल की 5 से अधिक गाड़ियों को आग को काबू करने के लिए लगाया गया।

    खबरें और भी

    शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

    शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दमकल कर्मियों का कहना है कि आग बुझने के बाद नुकसान का पता चल सकेगा।