Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Forest Fire: जल रहे ओडिशा के जंगल, गर्मी आने से पहले ही पिछले सात दिनों में 533 जगह लगी आग, देश में सबसे अधिक

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 01:34 PM (IST)

    Forest Fire in Odisha ओडिशा के जंगलों में आग लगने की घटना ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सिमिलिपाल सहित बालीगुडा फूलवाणी और सुंदरगढ़ के जंगलों में आ ...और पढ़ें

    ओडिशा के जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ी
    ओडिशा के जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ी

    भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है कि जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से सामने आने लगी हैं। भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की एक रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले सात दिनों में ओडिशा के कम से कम 533 विभिन्न स्थानों से जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जो कि देश में सबसे अधिक है।

    ओडिशा के जंगलों में आग लगने की घटना ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो जंगल के साथ यहां रहने वाले जीव-जंतु भी आग की चपेट में आ जाएंगे। भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में वनों में आग लगने की 533 घटनाओं में से लगभग 23 घटनाएं प्रमुख बताई गई हैं। हालांकि, 1 नवंबर, 2022 से अब तक जंगल में आग लगने की घटना का पता चलने के बाद कर्नाटक में सबसे अधिक आग लगी है, ओडिशा दूसरे स्थान पर है।

    वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) देबीदत्त बिस्वाल ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में हर दिन जिस दर से नई आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे देश में जंगल में आग लगने की घटना को लेकर ओडिशा नंबर वन पर चला जाएगा।

    उन्होंने कहा है कि राज्य में आज लगभग 95 स्थानों पर जंगलों में आग लगने का पता चला है। सिमिलिपाल सहित बालीगुडा, फूलवाणी और सुंदरगढ़ के जंगलों में आग लगने का खतरा अधिक है। पीसीसीएफ ने कहा कि विभाग हाल के घटनाक्रमों पर सतर्क है और मानव निर्मित जंगल की आग पर अंकुश लगाने के प्रयास जारी हैं।

    खबरें और भी

    कोरापुट वन सर्कल में सबसे अधिक लगी आग

    24 जनवरी तक, ओडिशा में जंगल में आग लगने की 695 घटनाओं का पता चला और यह आज 1,695 तक पहुंच गया, जबकि इसी अवधि के दौरान कर्नाटक में 1 हजार 899 घटनाओं का पता चला है। एफएसआई की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि इस साल ओडिशा के कोरापुट वन सर्कल में सबसे अधिक जंगल की आग लगी। गौरतलब है कि इस साल 24 जनवरी को देश में एक दिन में जंगल की आग की सबसे अधिक घटनाएं देखी गईं थी।

    ओडिशा के जंगलों में इस साल भी धधक सकती है आग, अभी से शुरू हो चुका है सिलसिला, निपटने की तैयारी है पूरी