Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Forest Fire: ओडिशा में 853 जगहों पर जल रहे जंगल, वन विभाग के हाथ लगी सिर्फ निराशा

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 06:34 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा में भीषण ग्रीष्म प्रवाह के बीच जंगलों में लगी आग की घटना में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है। प्रदेश में बुधवार तक 438 जगहों पर जंगल में आग लगने की ...और पढ़ें

    ओडिशा में 853 जगहों पर जल रहे जंगल (फाइल फोटो)
    ओडिशा में 853 जगहों पर जल रहे जंगल (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Forest Fire: ओडिशा में भीषण ग्रीष्म प्रवाह के बीच जंगलों में आग लगने की घटना में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है। बुधवार तक जहां प्रदेश में 438 जगहों पर जंगल में आग लगने की खबर थी वहीं आज 853 जगहों पर आग लगने की खबर सामने आयी है।

    इसी के साथ जंगल में आग लगने की घटना के मामले में ओडिशा देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक मालकानगिरी से लेकर मयूरभंज तक हर जगह हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो रहे हैं। मालकानगिरी, कोरापुट, कालाहांडी, रायगढ़ा, कंधमाल, गंजाम और गजपति जिलों में आग तेज हो गई है।

    यहां पर वन विभाग आग बुझाने में विफल रहा

    मालकानगिरी जिले के चित्रकोंडा और कालीमेला में वन विभाग 14 अप्रैल से जल रहे जंगलों को बुझाने में पूरी तरह से विफल रहा है। इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि पिछले 24 घंटों में जंगल की आग दोगुनी हो गई है।

    बुधवार दोपहर 1.30 बजे तक 438 जगहों पर आग का पता चला, जो आज 853 तक जगह तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं सात दिनों में ओडिशा के जंगलों में लगी आग देश के शीर्ष पर पहुंच गई है। देश में जंगल में आग लगने की 242 बड़ी घटनाओं में से 87 अकेले ओडिशा में हुईं।

    खबरें और भी

    इन राज्यों में भी लगी आग

    भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 31, आंध्र प्रदेश में 25, झारखंड में 23, उत्तराखंड में 14, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में 13-13 जगहों पर बड़े पैमाने पर जंगल में आग लगी है।

    पिछले सात दिनों में, ओडिशा के जंगलों में सर्वाधिक 3,011 आग का पता चला है, इसके बाद आंध्र प्रदेश में 2,530 और छत्तीसगढ़ में 2,050 जगहों पर आग लगी है। प्रदेश में एक नवंबर से आज तक जंगल में आग लगने की 11,009 घटनाएं सामने आई हैं जबकि आंध्र प्रदेश में आग लगने की सबसे ज्यादा 16,904 घटनाएं हुईं।

    वीरवार को इन इलाकों में लगी आग

    शुक्रवार को कोरापुट जिले के जयपुर, बोरीगुमा, लक्ष्मीपुर, लमतापुट, सिमिलिगुडा, नारायणपटना, कालाहांडी जिले मेंके जयपटना, थुआमुल रामपुर उत्तर, कर्लापाट, मदनपुर रामपुर, काशीपुर, टिकिरी, रायगढ़ जिले के के.के. सिंहपुर, गुदारी, बिश्वनाथपुर, कंधमाल में मुनिगुड़ा, बेलघर, तुमुड़ीबंध, बालीगुडा, सिमनबाड़ी, कोटागढ़, ब्राह्मणीगांव, नवरंगपुर के उमरकोट, नुआपाड़ा के सिनापाली, आर उदयगिरी, गजपति के मोहना, गंजाम में आसिका, देवगढ़ के खमार, ढेंकानाल के कामाख्यानगर, मयूरभंज के चहला, सुन्दरगड़ के हेमगिरी जंगल में आग लगी है। नयागढ़ के खंडपड़ा रेंज और खुर्दा जिले के बालुगांव रेंज में 15 अप्रैल से आग लगी हुई है।

    यहां भी लगी आग

    इसी तरह, कोरापुट, बरहमपुर और भवानीपटना सर्कल में 710 से अधिक स्थानों पर छोटी और मध्यम स्तर की आग लगी है। भुवनेश्वर सर्किल अंतर्गत नयागढ़ जिले में कई स्थानों पर वनाग्नि भड़क उठी है।

    राउरकेला सर्कल के सुंदरगढ़, केंदुझर, देवगढ़ जिला, अनुगुल सर्कल में कटक, ढेंकानाल, जगतसिंहपुर और बारीपदा सर्कल में मयूरभंज जिले के विभिन्न जंगलों में आग लग गई है। एफएसआई की रिपोर्ट के अनुसार, संबलपुर सर्कल के कुछ हिस्सों में जंगल की आग का प्रकोप अब बढ़ रहा है।

    ये भी पढे़ं-

    जगन्‍नाथ धाम पुरी पहुंची रथ खींचने वाली रस्‍सी, महीनेभर में 14 कारीगरों ने मिलकर किया तैयार; 8 इंच है इनकी मोटाई

    DRDO ने Indigenous क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण, दुश्मनों में खौफ पैदा कर देगी ये Missile