Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में BJP का एक और विकेट गिरा, 5 बार के विधायक ने दिया इस्तीफा; BJD का थाम सकते हैं दामन

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 07:59 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा में नेताओं का चुनाव से पहले पाला बदलने का खेल बदस्तूर जारी है। अब भारतीय जनता पार्टी से शनिवार को एक वरिष्ठ नेता ने इस्तीफा दे दिया है। आशंका है ...और पढ़ें

    ओडिशा में BJP का एक और विकेट गिरा, 5 बार के विधायक ने दिया इस्तीफा
    ओडिशा में BJP का एक और विकेट गिरा, 5 बार के विधायक ने दिया इस्तीफा

    HighLights

    1. 2024 चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया
    2. 1990 से लगातार 5 बार बस्ता विधानसभा सीट से चुने गए हैं।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बालेश्वर जिले के बस्ता विधानसभा क्षेत्र से लगातार 1990 से 2009 तक पांच बार विधायक तथा पूर्व मंत्री रघुनाथ महांति ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया। महांति ने अपना इस्तीफा ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल को भेज दिया है।

    रघुनाथ महांति 1990 से लगातार पांच बार बस्ता विधानसभा सीट से चुने गए और 2006 से 2013 के बीच नवीन पटनायक सरकार में संसदीय कार्य, इस्पात, उद्योग और खान, पंचायतीराज, कानून, शहरी विकास और सूचना और प्रौद्योगिकी जैसे कई विभागों के मंत्री रहे।

    हालांकि, महांति और उनका परिवार 2013 में अपनी बहू द्वारा दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाए जाने के बाद विवादों में फंस गए थे। इस मामले में उन्हे गिरफ्तार भी किया गया था।

    बीजू जनता दल में शामिल हो सकते हैं शामिल

    इसके बाद बीजद ने उन्हें 2014 में पार्टी से निलंबित कर दिया था और उन्हें टिकट देने से भी इनकार कर दिया था। हालांकि, मार्च 2018 में पार्टी में उन्हें बहाल कर दिया गया था, मगर 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले, उन्होंने बीजद छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

    अब 2024 चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। पूर्व मंत्री के समर्थकों का कहना है कि रविवार को वह दोबारा बीजू जनता दल में शामिल होंगे।

    ये भी पढ़ें- 

    Odisha News: कटक में फिर से पैर पसार रहा पीलिया, 40 से अधिक लोग आए चपेट में... 5 अस्पताल में भर्ती

    Water Crisis: पानी की समस्या नहीं होगी दूर... तो होगा चुनाव का बहिष्कार, गंजाम के नाराज ग्रामीण ने दी धमकी

    खबरें और भी