Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं नजरबंद, मुख्‍यमंत्री बनने के लिए बेताब पांडियन उनकी सादगी का उठा रहे फायदा: टुडू

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 04:01 PM (GMT+05:30)

    मयूरभंज के पूर्व सांसद लक्ष्मण टुडू ने बारीपदा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक के 5-टी सचिव वी.के. पांडियन पर गं ...और पढ़ें

    मीडिया से बात करते पूर्व सांसद पूर्व सांसद लक्ष्मण टुडू।
    मीडिया से बात करते पूर्व सांसद पूर्व सांसद लक्ष्मण टुडू।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक फिलहाल नजरबंद हैं। 5-टी सचिव वी.के. पांडियन ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। इतना ही नहीं, फाइव-टी सेक्रेटरी आगे मीड नाइट ऑपरेशन करने वाले हैं। वह मुख्यमंत्री बनने के लिए बेताब हैं। मयूरभंज के पूर्व सांसद लक्ष्मण टुडू ने बारीपदा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह गंभीर आरोप लगाया है।

    फाइव टी सचिव उठा रहे मुख्‍यमंत्री की सादगी का फायदा: टुडू

    इतना ही नहीं, पत्रकार सम्मेलन के दौरान पूर्व सांसद लक्ष्मण टुडू भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि जिस तरह औरंगजेब ने राजा बनने के लिए अपने पिता शाहजहां को बंदी बनाकर रखा था, उसी तरह फाइव टी सचिव ने भी मुख्यमंत्री को नजरबंद कर दिया है।

    उन्‍होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री की उम्र, स्वास्थ्य और सादगी का फायदा उठाते हुए मुख्यमंत्री को नजरबंद कर दिया गया है। फाइव टी सचिव अलग-अलग जिलों का दौरा कर खुद को सम्राट घोषित कर रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भेजा है। पूर्व सांसद ने कहा कि मेरे बड़े भाई (मुख्यमंत्री) दुबई और मुंबई जा सकते हैं, क्या वह ओडिशा के विभिन्न जिलों में नहीं जा सकते? यह घटना हर किसी को संदेह में डाल देता है।

    ओडिशा पर तमिल का शासन: टुडू

    पूर्व सांसद लक्ष्मण टुडू ने कहा कि तमिल ओडिशा पर शासन कर रहे हैं और लूट रहे हैं। टुडू ने फाइव टी सचिव के साथ नवरंगपुर के पूर्व उप-कलेक्टर प्रशांत राउत की तस्वीर पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि फाइव-टी सचिव जब मयूरभंज जिले के डिप्टी कलेक्टर थे, तब वह खदानों की लूट में शामिल थे। इसके अलावा, तत्कालीन जिला प्रशासन के कई अधिकारी लूटपाट में उनकी मदद करते थे। जिस माइक पर 5-टी सचिव मुख्यमंत्री का भाषण सुना रहे हैं वह झूठ है।

    खबरें और भी