विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद रविंद्र जेना, बीजेडी को अलविदा; ब्लॉक अध्यक्ष-जिला सदस्य भी थामा दामन

By Lava PandayEdited By: Shashank Baranwal
Published: Wed, 11 Mar 2026 07:01 PM (IST)

बालेश्वर के पूर्व सांसद और बीजू जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर रवींद्र कुमार जेना बुधवार शाम भुवनेश्वर में ...और पढ़ें

पूर्व सांसद बीजेडी नेता रविंद्र जेना बीजेपी में शामिल

पूर्व सांसद बीजेडी नेता रविंद्र जेना बीजेपी में शामिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लावा पांडे, बालेश्वर। बालेश्वर के भूतपूर्व सांसद और भूतपूर्व बीजू जनता दल जिला अध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र कुमार जेना ने आखिरकार आज बुधवार शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी के भुवनेश्वर स्थित राज्य कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुए शामिल

एक विशाल शोभा यात्रा के जरिए इंजीनियर रविंद्र कुमार जेना भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यालय में गाजे बाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे। वहां पर भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन शामल समेत बालेश्वर जिला के सभी भाजपा के विधायक और राज्य इकाई से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के मौजूदगी में इंजीनियर रविंद्र कुमार जेना ने बीजू जनता दल को बाय-बाय करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Odisha News (67)

राष्ट्रीय स्तर की पार्टियां ही राज्य का कर सकती हैं विकास

उनके साथ भारी संख्या में बालेश्वर और मयूरभंज जिले के सरपंच, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष तथा बीजू जनता दल से जुड़े वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। भाजपा कार्यालय में अपने संबोधन में इंजीनियर रविंद्र कुमार जेना ने कहा कि केवल राष्ट्रीय स्तर की पार्टियां ही आम जनता की समस्याओं समेत उक्त इलाके, जिला तथा राज्य का विकास कर सकती हैं।

यूपी-पंजाब समेत कई राज्य की स्थानीय पार्टियों का दिया उदाहरण

इस संदर्भ में उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांशीराम, मायावती, अखिलेश यादव समेत पंजाब और दक्षिण भारत की कई स्थानीय पार्टियों का जिक्र करते हुए कई उदाहरण पेश किए थे। उन्होंने कहा था कि आज इन स्थानीय पार्टियों का कोई अता-पता ही नहीं रह गया है।

उन्होंने ओडिशा प्रदेश भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन शामल के नेतृत्व में आस्था और विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि मैं पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य और दायित्व का पालन करूंगा तथा भाजपा के नेतृत्व में अपने इलाके का विकास में अपना पूरा योगदान करूंगा।