Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संबलपुर : लाठी मारकर नाना की हत्या में नाती गया जेल, किसी बात को लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 04:33 PM (IST)

    ओडिशा के संबलपुर से एक घटना सामने आई है जिसमें किसी बात से नाराज होकर नाती ने अपने नाना की लाठी से पिटाई कर दी। इससे नाना गंभीर रूप से घायल हो गए तो उ ...और पढ़ें

    संबलपुर : लाठी मारकर नाना की हत्या में नाती गया जेल (फोटो)
    संबलपुर : लाठी मारकर नाना की हत्या में नाती गया जेल (फोटो)

    संवाद सूत्र, संबलपुर। किसी बात पर नाराज होकर अपने नाना चैतन्य नायक की लाठी मारकर हत्या करने के आरोपित नाती संजय नायक को संबद्ध नाकटीदेऊल पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

    नाती ने लाठी से नाना पर किया हमला

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना शनिवार के दिन संबलपुर जिला के नाकटीदेऊल थाना अंतर्गत किसिंडा गांव में घटी। किसी बात को लेकर गांव के चैतन्य नायक और उसके नाती संजय नायक के बीच झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर नाती संजय ने एक लाठी से अपने नाना पर हमला कर दिया।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    घायल नाना ने रविवार को तोड़ा दम

    लाठी की घातक चोट से घायल नाना चैतन्य को परिवार के लोग इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां रविवार के दिन इलाजरत अवस्था में नाना की मौत हो गई।

    इसका पता चलते ही नाकटीदेऊल पुलिस बुर्ला हॉस्पिटल पहुंचकर मृतक चैतन्य के शव को जब्त करने समेत उसका पोस्टमार्टम कराया और इसे लेकर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपित नाती संजय को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    यह भी पढ़ें: Odisha News: ओडिशा में शून्य मृत्यु सप्ताह के तीसरे दिन 6 लोगों की मौत, तीन दिन में जा चुकी है 32 लोगों की जान

    यह भी पढ़ें: सीमा से सटे इन 21 गांवों पर ओडिशा और आंध्र का दावा... लोग उठाते हैं दोनों राज्यों के सरकारी लाभ, गांव में हैं दो सरपंच