Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Accident: झारसुगुड़ा में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने 2 बाइकों की टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Fri, 19 May 2023 08:51 PM (IST)

    झारसुगुड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। शहर से सटे दुर्लगा पंचायत कार्यालय के सामने शुक्रवार की शाम पांच से सवा पांच बजे के बीच दो बाइकों में आमने- ...और पढ़ें

    झारसुगुड़ा में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने 2 बाइकों की टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल
    झारसुगुड़ा में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने 2 बाइकों की टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल

    संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। शहर से सटे दुर्लगा पंचायत कार्यालय के सामने शुक्रवार की शाम पांच से सवा पांच बजे के बीच दो बाइकों में आमने- सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक महिला घायल है। इसके बाद घायल को इलाज के लिए झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पुलिस ने घायल व शवों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इस संबंध में पुलिस एक दुर्घटना का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

    कैसे हुआ हादसा

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में नाचेनडीही निवासी भवानी रोहिदास तथा अजु रोहिदास तथा संबलपुर जिले के ठेलाकोली में रहने वाला रमेश यादव शामिल है। रमेश अपनी पत्नी के साथ सुंदरगढ़ की ओर से संबलपुर बाइक पर जा रहा था। इधर भवानी व अजु झारसुगुड़ा से नाचेनडीही जा रहे थे।

    इसी दौरान लपटिया मार्ग पर दुर्लगा पंचायत कार्यालय के सामने दोनों वाहन आमने सामने से टकरा गए। इस दौरान दोनों ही बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। दुर्घटना में दोनों बाइकों में सवार चारों लोग घायल हो गए।

    महिला की हालत गंभीर

    सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर रमेश की पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर इलाजरत है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।