Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में बढ़ रही BJP की ताकत, सैकड़ों लोग पार्टी में हुए शामिल, नवीन सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्‍प

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 01:04 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा में आम चुनाव से पहले भाजपा राज्‍य में खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में सोमवार को आयोजित विलय महोत्सव के मौके पर भद्रक कटक केंद ...और पढ़ें

    ओडिशा में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण समारोह में उपस्थित लोग।
    ओडिशा में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण समारोह में उपस्थित लोग।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आम चुनाव से पहले राज्य में भाजपा मजबूत होती जा रही है। सोमवार काे भद्रक, कटक, केंद्रपाड़ा और कालाहांडी जिलों के कई प्रमुख छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।

    पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष ने नए सदस्‍यों का किया स्‍वागत

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    भद्रक जिले में बासुदेवपुर निर्वाचन क्षेत्र, कटक सदर निर्वाचन क्षेत्र और आली निर्वाचन क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और वकील अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सामल ने सभी का स्वागत किया।

    भद्रक जिले के बासुदेवपुर निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार नायक, कटक सदर निर्वाचन क्षेत्र के प्रकाश कुमार सेठी, एनएसयूआई के पूर्व राज्य सचिव और सुप्रीम कोर्ट के वकील सूर्यकांत पाढ़ी, कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ के युवा वकील संजीव जोशी, जन्मेजय राय और सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी प्रताप राउत औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए।

    ओडिशा में मजबूत होता जा रहा भाजपा

    इस अवसर पर सामल ने कहा कि राज्य में भाजपा का संगठन मजबूत हो रहा है। आज का विलय समारोह पार्टी के संगठन को और मजबूत करेगा। ओडिशा में हर स्‍तर के लोग भाजपा पर भरोसा कर रहे हैं और राज्‍य में चल रही अलोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकने में योगदान दे रहे हैं।

    उन्‍होंने आगे कहा, ओडिशा का विकास दो दशक पीछे चला गया है। आने वाले दिनों में भाजपा ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाएगी और ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा को आगे बढ़ाएगी।

    विलय महोत्सव के मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बेहरा, हेमंत पाढ़ी, किशोर पंडा, सरोज कर, जतिन महांती, अभिमन्यु सेठी, महिला मोर्चा की महामंत्री रश्मिरेखा दास भी मौजूद थे।

    खबरें और भी