Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा के राउरकेला में विमान हादसा, 9 सीटर प्लेन की क्रैश लैंडिंग; 6 यात्री घायल

    By Kamal Kumar BiswasEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Sat, 10 Jan 2026 03:13 PM (IST)

    भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही इंडिया वन एयर की सेसना ग्रैंड कारवां ईएक्स विमान ने शनिवार दोपहर जलदा कंसर गाड़िया टोली क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग की। ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। शनिवार दोपहर भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही इंडिया वन एयर की सेसना ग्रैंड कारवां ईएक्स विमान में बीच उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तत्काल एटीसी को स्थिति की जानकारी दी और सूझबूझ दिखाते हुए विमान को जलदा कंसर स्थित गड़िया टोला क्षेत्र के एक खेत में दोपहर करीब 1.40 बजे आपात लैंडिंग करा दी।

    लैंडिंग के दौरान विमान का दाहिना विंग पास के एक पेड़ की डाल से टकराने के कारण टूट गया। इसके बाद विमान जमीन से टकराते हुए करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के तुरंत बाद गड़िया टोली के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने यात्रियों को विमान से बाहर निकालते हुए प्राथमिक बचाव में मदद की।

    घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

    इस दुर्घटना में विमान चालक कैप्टन नवीन कडंगा (पीआइसी), कैंप्टन तरुण श्रिवास्तव (एफओ), पैसेंजर सुशांत कुमार विश्वाल, अनिता साहू, सुनील अग्रवाल तथा सबिता अग्रवाल शामिल। सभी को राउरकेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकीस्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

    WhatsApp Image 2026-01-10 at 5.02.56 PM

    उधर, विमान में तकनीकी खराबी आने की सूचना एटीसी द्वारा जिला प्रशासन को तत्काल दी गई। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।

    पुलिस, अग्निशमन विभाग व एंबुलेंस टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया और अस्पताल को एक्टिव मोड पर रखा गया। मौके पर पहुंचकर एसपी नितेश वाधवानी ने स्थिति का जायजा लिया, जबकि डीआईजी ब्रजेश राय भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-01-10 at 3.06.36 PM

    सूचनाओं के मुताबिक यह विमान ‘इंडिया वन एयर’ सेवा के तहत भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर नियमित उड़ान पर था। दोपहर 1.18 बजे विमान का संपर्क कोलकाता एटीसी रडार से अस्थायी रूप से टूट गया था, जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए सभी चैनल सक्रिय किए गए।

    इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू

    घटना की जानकारी पाते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने वहां पर इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि तकनीकी खराबी के चलते पायलट को खेत में लैंडिंग करनी पड़ी।

    WhatsApp Image 2026-01-10 at 2.24.51 PM

    नागरिक उड्डयन विभाग की विशेषज्ञ टीम हादसे की जांच में जुटी है।