Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Crime: दरिंदगी की हदें पार, कॉलेज छात्रा के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 11:22 PM (IST)

    ओडिशा में एक शादीशुदा कालेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की शर्मानाक घटना सामने आयी है वह भी उसके पति के सामने। पांच आरोपियों ने छात्रा के साथ ...और पढ़ें

    शादीशुदा कालेज छात्रा के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म
    शादीशुदा कालेज छात्रा के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में एक शादीशुदा कालेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की शर्मानाक घटना सामने आयी है, वह भी उसके पति के सामने। पांच आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। जानकारी के मुताबिक यह शर्मनाक घटना ओडिशा के ढेंकानाल जिले के भुवन बरूआ इलाके में हुई है। कालेज की छुट्टी होने के बाद छात्रा, पति के साथ अपने घर कालियापानी जा रही थी।

    इसी दौरान काजू जंगल में पांच लोगों ने जबरन छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संदर्भ में छात्रा ने भुवन थाना में लिखित शिकायत की है। पीड़िता ने इस संदर्भ में भुवन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पांच लोगों ने काजू जंगल में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया जब वह कॉलेज की छुट्टी के बाद अपने पति के साथ कालियापानी स्थित अपने घर जा रही थी।

    भुवन पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों ने उसके पति से पैसे और मोबाइल फोन छीन लिए और काजू जंगल में दुष्कर्म किया। यह घटना अब स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। इसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।