विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha: केंद्रपाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 16 स्कूली छात्र घायल, मची चीख-पुकार

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Sat, 12 Aug 2023 10:05 PM (IST)

केंद्रपाड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक सरकारी स्कूल के 16 छात्र शनिवार को बिजली गिरने से ...और पढ़ें

: केंद्रपाड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में आए 16 स्कूली छात्र, मची चीख-पुकार
: केंद्रपाड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में आए 16 स्कूली छात्र, मची चीख-पुकार

HighLights

  1. एक सरकारी स्कूल के 16 छात्र शनिवार को बिजली गिरने से घायल हो गए
  2. घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है

जागरण संवाददाता, केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक सरकारी स्कूल के 16 छात्र शनिवार को बिजली गिरने से घायल हो गए।

पुलिस से मिसी जानकारी के अनुसार गारदपुर ब्लॉक में कुदानगरी आदर्श विद्यालय के पास 11 केवी बिजली लाइन पर बिजली गिरी, जिसका प्रभाव इतना जोरदार था कि स्कूल के छात्रावास के एक कमरे में मौजूद छात्रों को भी झटके लग गए।

2 गंभीरों को जिला अस्पताल किया रेफर

छात्रों में दो लड़के और 14 लड़कियां शामिल हैं। वे सभी कक्षा 6 और 7 के छात्र थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

वहीं दूसरी ओर 2 गंभीरों अमृता पंडा और आदस्या सामल को बेहतर इलाज के लिए पाटकुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से केंद्रापाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, उनका इलाज करने वाले डॉक्टर प्रशांत कुमार जेना ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।