विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush Movie: 'आदिपुरुष' मूवी को लेकर सेंसर बोर्ड अध्यक्ष को भेजा लीगल नोटिस, अनुराग ठाकुर को भी लिखा पत्र

By Sheshnath RaiEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sun, 25 Jun 2023 03:50 PM (IST)

वकील महापात्रा ने अपने खत और लीगल नोटिस में जिक्र किया है कि फिल्म सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने से ...और पढ़ें

आदि पुरुष फिल्म को लेकर हाईकोर्ट के वकील ने भेजा लीगल नोटिस
आदि पुरुष फिल्म को लेकर हाईकोर्ट के वकील ने भेजा लीगल नोटिस

संवाद सहयोगी, कटक। 'आदिपुरुष' फिल्म अपने संवादों को लेकर विवादों में चल रही है। इसकी कमाई भी घट गई है। परंतु इस बीच खबर है कि इसे लेकर केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष को लीगल नोटिस भेजा गया है।

इसके साथ ही केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को एक पत्र भी लिखा गया है। इस पत्र में फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से प्रमाणपत्र देने को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में रिलीज हुई नई फिल्म आदिपुरुष को लेकर केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष को लीगल नोटिस हाईकोर्ट के वकील पद्मालय महापात्र की ओर से भेजा गया है।

इस संबंध में उन्होंने केंद्र सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मंत्री अनुराग ठाकुर को खत भी लिखा है।

क्या लिखा है खत में

वकील महापात्रा ने अपने खत और लीगल नोटिस में जिक्र किया है कि फिल्म सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने से पहले सेंसर बोर्ड फिल्म को प्रमाणपत्र देता है।

उन्होंने सवाल किया है कि आदिपुरुष फिल्म को प्रमाणपत्र से पहले उसकी विषय वस्तु और दूसरी तमाम चीजों की बारीकी से क्यों जांच-पड़ताल नहीं की गई।

उसकी जांच-पड़ताल की जिम्मेदारी केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड की है। लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ करने जैसी फिल्म को कैसे रिलीज के लिए इजाजत दी गई?

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि समाज में वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को जांच के बाद सेंसर बोर्ड को रिलीज के लिए इजाजत देनी चाहिए थी।

परंतु ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है। इसके चलते इस फिल्म के खिलाफ देश में विभिन्न जगहों पर विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर विवाद भी गहरा रहा है। ऐसी स्थिति में आगे भी रिलीज होने वाली कई फिल्म रामायण, महाभारत आदि को सेंसर बोर्ड अच्छी तरह से जांच कर इजाजत दे। नोटिस में इसकी मांग की गई है।

क्या है पूरा विवाद

आदिपुरुष फिल्म के संवादों को लेकर विवाद है। इसके संवाद मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखे हैं। इसमें एक जगह पर भगवान हनुमान का संवाद है- आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, लंका तेरे बाप की, जलेगी भी तेरे बाप की।

इस संवाद पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ है। यही वजह है कि कई लोगों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बढ़ते विरोध को देखते हुए निर्माताओं ने विवादित संवादों को बदल भी दिया है। परंतु इसके बाद भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।