Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: जाल में फंसा दहशत फैलाने वाला आदमखोर तेंदुआ, एक हफ्ते से नुआपाड़ा में मचा रखा था आतंक

    By Rajesh SahuEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 04:11 PM (IST)

    पिछले एक हफ्ते से नुआपाड़ा जिला में तेंदुआ के आतंक को लेकर स्थानीय लोग डर के माहौल में जी रहे थे। आदमखोर तेंदुआ ने कुछ दिनों में ही कई लोगों को अपना श ...और पढ़ें

    जाल में फंसा दहशत फैलाने वाला आदमखोर तेंदुआ, एक हफ्ते से नुआपाड़ा में मचा रखा था आतंक
    जाल में फंसा दहशत फैलाने वाला आदमखोर तेंदुआ, एक हफ्ते से नुआपाड़ा में मचा रखा था आतंक

    HighLights

    1. तेंदुआ ने दो को मारने के साथ एक पर किया था हमला
    2. शनिवार की रात बचने के लिए एक सूने घर में घुसा था

    संवाद सूत्र, संबलपुर। पिछले करीब एक सप्ताह से पश्चिम ओडिशा के नुआपाड़ा जिला में आतंक का पर्याय बन चुका एक आदमखोर तेंदुआ आखिर शनिवार रात पकड़ में आ गया।

    शाम में जिला के धरमबंधा थाना क्षेत्र के कादोपाली गांव के सात वर्षीय बच्चा नीलकंठ बरिहा पर हमला करने के बाद यह तेंदुआ भाग गया था और रात में दोबारा कादोपाली गांव आया। इस दौरान पकड़ा गया।

    ऐसे बिछाया गया था जाल 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आदमखोर तेंदुआ शनिवार शाम कादोपाली गांव के बालकराम बेरिहा के बेटे नीलकंठ पर तब हमला किया था, जब नीलकंठ अकेले गांव की गली में खेल रहा था।

    तेंदुए के हमले के बाद जब गांववालों ने नीलकंठ की चीत्कार सुनी तो उसे बचाने दौड़े। ऐसे में लोगों की आवाज सुन तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

    उधर, गंभीर रूप से घायल नीलकंठ को इलाज के लिए नुआपाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद से आतंकित गांववालों ने बारी-बारी रात में पहरा देने का फैसला लिया।

    सूने घर में छिपा था आदमखोर तेंदुआ

    बताया गया है कि नीलकंठ पर हमले के बाद तेंदुआ रात में फिर से कादोपाली गांव में घुसा, लेकिन उसे देख जब गांव में पहरा दे रहे लोगों ने शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े तब जान बचाने के लिए यह आदमखोर तेंदुआ गांव के किराखंड साहू के एक सूने घर में घुस गया।

    उसे घर में घुसते देख लोगों ने बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को सूचित कर दिया। आदमखोर तेंदुआ के फंसने की खबर लगते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कतों के बाद उसे पिंजरे में बंद कर दिए।

    इन लोगों को बनाया अपना शिकार

    गौरतलब है कि सुनाबेड़ा अभ्यारण्य से निकलकर बस्ती की ओर आए तेंदुए ने सोमवार को नुआपाड़ा सदर ब्लॉक अंतर्गत काटिंगपाणी गांव के गोधासपाड़ा में सात साल के बच्चे पर बुरी तरह हमला कर उसे मार डाला था। इसके बाद मंगलवार को उसने धरमबंधा थाना अंतर्गत भरुआमुंडा गांव में एक मवेशी को खा गया था।

    शुक्रवार रात इस आदमखोर तेंदुए ने सिलियाबाहार गांव की पूर्व पार्षद रामेश्री माझी को मार डाला था, जब वह शौच के लिए अकेली गांव से बाहर की ओर गई थी। शनिवार सुबह रामेश्री का शव दो टुकड़ों में मिला था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Odisha News: नुआपड़ा में बाघ का आंतक, महिला को बनाया अपना शिकार; एक हफ्ते में दो की ले ली जान

    यह भी पढ़ें: Onion Price Today: गैर-कानूनी तरीके से चल रही प्याज की बिक्री, आवंटन विभाग हुआ सख्त; गोदामों में चल रही छापेमारी