विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल नंबर की कार में भरे थे 230 जीवित कछुए, पुरी पुलिस ने टोल गेट पर घेराबंदी कर दबोचे 2 तस्कर

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:41 AM (IST)

पिपिली पुलिस ने पुरी जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिपिली टोल गेट पर एक कार से 230 जीवित कछुए बरामद किए हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पिपिली टोल गेट पर 230 जीवित कछुए बरामद।

  2. पुलिस ने दो कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया।

  3. बरामद कछुए वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु सौंपे गए।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पुरी जिले में वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिपिली पुलिस ने 230 जीवित कछुए बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कछुओं की तस्करी एक कार के जरिए की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से कछुओं की तस्करी की जा रही है।

सूचना मिलते ही पिपिली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पिपिली टोल गेट के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पश्चिम बंगाल के पंजीकरण नंबर (WB31 AA8531) वाली एक कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 230 जीवित कछुए बरामद हुए। पुलिस ने मौके से तस्करी में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया।

बरामद सभी कछुओं और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- ओलिव रिडले कछुओं का प्रजनन काल शुरू, ओडिशा तट पर 160 किमी दायरे में मछली पकड़ने पर लगी पाबंदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।