Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Crime News : ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वेबसाइट के जरिए नौकरी दिलाने का देते थे झांसा; दो दबोचे गए

    By Sheshnath RaiEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 10:40 AM (IST)

    मुंबई पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान मुंबई पुलिस ने ओडिशा के अलग-अलग जिलों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है ...और पढ़ें

    ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वेबसाइट के जरिए नौकरी दिलाने का देते थे झांसा; दो दबोचे गए
    ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वेबसाइट के जरिए नौकरी दिलाने का देते थे झांसा; दो दबोचे गए

    HighLights

    1. वेबसाइट के जरिए लोगों को नौकरी दिलाने का वादा कर रहे थे।
    2. ठाणे पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मुंबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठगों को महाराष्ट्र पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। ओडिशा पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों ठगों को पकड़ा है।

    जानकारी के मुताबिक, जाजपुर जिले के रहने वाले राजेंद्र मलिक एवं कंधमाल जिले का सचिन दिगल मायानगरी मुंबई में पोट ट्रस्ट नाम से एक वेबसाइट खोली थी।

    वेबसाइट के जरिये नौकरी देने का देते थे झांसा

    उस वेबसाइट के जरिए लोगों को नौकरी दिलाने का वादा कर रहे थे। इसलिए, पढ़े-लिखे युवक-युवतियां नौकरी पाने की इस लालच में आकर आवेदन करते थे। वहीं, आवेदन करने के लिए वे लोग कुछ पैसे भी जमा करवाते थे। हालांकि, इसके बाद भी उम्मीदवारों को नौकरी नहीं मिल पा रही थी।

    ऐसे में कुछ उम्मीदवारों ने ठाणे पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस जांच के दौरान पता चला कि दोनों ठग ओडिशा में रह रहे हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद मांगी।

    दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया

    मुंबई पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 37 मोबाइल फोन, 12 पैन कार्ड, 38 एटीएम कार्ड, 25 सिम कार्ड और लैपटॉप जब्त किए हैं।

    यह भी पढ़ें: Odisha News: विरोधी दलों के विरोध के बाद झूकी सरकार, कैबिनेट ने जनजातीय भूमि बिक्री अधिनियम को किया खारिज, संशोधन लिया वापस

    यह भी पढ़ें: उत्‍तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने संबलपुर से भेजा गया ऑगर मशीन, पहाड़ का सीना चीरने में इसका नहीं कोई सानी

    यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत..! लिव-इन पार्टनर के कैरेक्टर पर हुआ शक तो प्रेमी ने ऐसे लिया इंतकाम, सूटकेस में मिली गर्लफ्रेंड की लाश

    खबरें और भी