ओडिशा: माओवादियों के ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद, मलकानगिरी पुलिस को मिली सफलता
मलकानगिरी पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर उनके ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। ...और पढ़ें

फोटो : जब्त हथियार और विस्फोटक।
HighLights
मलकानगिरी पुलिस ने माओवादियों के ठिकाने से हथियार बरामद किए।
आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी पर कार्रवाई हुई।
स्टेन कार्बाइन, देसी पिस्तौल, आईईडी बम और ग्रेनेड जब्त।
संवाद सहयोगी, संबलपुर। कुछ दिनों के अंतराल के बाद, मलकानगिरी जिला पुलिस को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ और उनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियार और विस्फोटक बरामद किया है।
सोमवार की शाम, मलकानगिरी जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल ने बताया कि मलकानगिरी जिले के पोडिया पुलिस थाना और ओडिशा के सीमांत से सटे छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले के दोरनापाल थाना इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए डीवीएफ के जवानों ने पोडिया थाना अंतर्गत सिलाकोटा, पेरबाई और केस्कागुड़ा जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर माओवादियों के गुप्त ठिकाने से हथियार और विस्फोटक बरामद कर जब्त किया।
जब्त हथियार और विस्फोटक में तीन स्टेन कार्बाइन, एक देसी पिस्तौल, एक एबीएमएल गन, एक 12 बोर गन, पांच आईडी टिन बम, 20 यूबीजीएल ग्रेनेड, 18 एसबीएमएल शेल, 53 12 बोर एम्युनिशन, एक टेलिस्कोप, सात मीटर कोडेक्स वायर, पांच इलेक्ट्रिक केबल वायर, तीन चश्मे, एक वायर कटर, 56 फीट इलेक्ट्रिक वायर, एक सोलर प्लेट, टेस्टर, एक वेटिंग मशीन, एक बिल्डिंग मशीन सेट, तीन वाइस, एक ड्रम और दूसरा सामान जब्त किया गया।
बताया गया कि यह इलाका कभी माओवादियों के ठिकाने के तौर पर जाना जाता था और आंध्र ओडिशा बोर्ड की स्पेशल जोनल कमेटी ने पुलिस पर हमला करने के लिए यह डंप छिपाया था। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकिशोर दास और दूसरे पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।