Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा को भ्रष्‍ट शासन से मुक्ति दिलाने आ रहे हैं मनमोहन सामल! कहा- 2024 के चुनाव में बदलेगी सरकार

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 12:43 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश ...और पढ़ें

    मनमोहन सामल को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है
    मनमोहन सामल को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्‍य के पूर्व राजस्‍व मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सामल को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। समीर मोहंती की जगह मनमोहन सामल को नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के इस घोषणा के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि 2024 के चुनाव में पार्टी मनमोहन सामल के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में चुनावी बैतरणी को पार करने की योजना बना रही है।

    सामल के नेतृत्‍व में पार्टी लड़ेगी अगला चुनाव

    यहां उल्लेखनीय है कि मनमोहन सामल के लिए यह जिम्मेदारी नई नहीं है। मनमोहन सामल इससे पहले भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। 2004 से 2009 तक धामनगर से विधायक रहे मनमोहन सामल बीजेडी-बीजेपी गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। मनमोहन सामल ने धामनगर उपचुनाव में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें राज्य अध्यक्ष पद से नवाजा गया है। पार्टी 2024 का चुनाव मनमोहन सामल के नेतृत्व में लड़ेगी।

    ओडिशा को भ्रष्‍ट शासन से बीजेपी दिलाएगी मुक्ति: सामल

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सामल ने कहा है कि राज्य में सरकार अन्याय और दमन में डूबी हुई है। भाजपा अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी। ओडिशा में भ्रष्ट शासन है, इसे 2024 में बदल दिया जाएगा। जब लोग एक वैकल्पिक सरकार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, हम वह विकल्प देंगे। नए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह सभी के साथ मिलकर काम करेंगे और इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग मांगा है।

    भाजपा ने चार राज्‍यों में बदले पार्टी के कप्‍तान

    गौर करने वाली बात है कि भाजपा ने बिहार समेत चार राज्‍यों में अपने अध्‍यक्ष बदले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्‍त करने के साथ ही सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का अध्‍यक्ष और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्‍काल प्रभाव से लागू की जाएगी।

    खबरें और भी