विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनी ट्रैप में फंसी शादीशुदा महिला, लंदन का वैज्ञानिक बताकर साइबर ठग ने लूटे 5 लाख रुपये

Published: Thu, 15 Aug 2024 03:25 PM (IST)

कटक मधुपाटना थाना अंतर्गत इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने पिछले जनवरी महीने में फेसबुक के माध्यम से ...और पढ़ें

हनी ट्रैप में फंसी कटक की शादीशुदा महिला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हनी ट्रैप में फंसी कटक की शादीशुदा महिला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सहयोगी, कटक। कटक शहर की एक शादीशुदा महिला हनी ट्रैप में फंस गई। उन्हें लंदन के वैज्ञानिक के तौर पर परिचय देकर साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये लूट लिए। इसके बारे में शिकायत करने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कटक मधुपाटना थाना अंतर्गत इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने पिछले जनवरी महीने में फेसबुक के माध्यम से लंदन के एक युवा वैज्ञानिक के साथ दोस्ती की थी। हालांकि, वह व्यक्ति वैज्ञानिक नहीं बल्कि साइबर ठग था।

महिला को दिया महंगे गिफ्ट्स का लालच

ठग ने खुद को वैज्ञानिक बताकर महिला को जाल में फंसाया। यह बात महिला जान नहीं पाई थी। ठग ने महिला को यह भी कहा था कि वह जल्द ही भारत आएगा। इसके साथ ही कई विदेशी मुद्रा, सोने के जेवर, कीमती तोहफा आदि भी लाएगा।

यह बात सुनकर महिला की लालच बढ़ गई और वह उसके जाल में फंस गई। पिछली 4 जून को ठग नेदिल्ली हवाई अड्डा पर पहुंचने की बात महिला को कही, लेकिन उसी दिन उसने फोन करके महिला को बताया कि कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है।

इसके साथ ही तमाम विदेशी सामान भी जब्त कर लिया है। सामान को छुड़ाने के लिए उसने महिला से मदद मांगी। ठग ने तुरंत वहां मौजूद एक और व्यक्ति को कस्टम अधिकारी के तौर पर फोन देकर महिला के साथ बात कराई।

6 बैंक अकाउंट में भेजे 5 लाख रुपये

तमाम बातें सुनने के बाद महिला ने कुल 6 बैंक अकाउंट में अलग-अलग करते 5 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद ठग महिला से मिलने नहीं पहुंचा। महिला ने बाद में उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन नहीं लगा।

ऐसे में ठगी का शिकार होने की बात जानते हुए महिला निराश होकर साइबर थाने पहुंची। यहां महिला ने मामला दर्ज कराया।

अब साइबर थाना पुलिस उन बैंक अकाउंट की जांच पड़ताल कर रही है, जिस-जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। फिलहाल, घटना की छानबीन जारी है।

ये भी पढ़ें- Honey Trap Agra: होटल रिसेप्शनिस्ट ने हुस्न के जाल में फंसाकर पूर्व सपा नेता से लाखों ठगे, मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें- मेरठ में हनी ट्रैप गैंग चला रहे दो पुलिसकर्मी अपने ही जाल में फंसे! SSP ने दोनों को किया निलंबित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।