Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष जुबानी हमला, बोले-BJD हुआ पांडियन जनता दल

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 10:43 AM (GMT+05:30)

    Odisha News संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नया अध्यक्ष बने मोहम्मद आसफ अली खान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने बीजद पर जमकर आरोप ...और पढ़ें

    संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष जुबानी हमला, बोले-BJD हुआ पांडियन जनता दल
    संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष जुबानी हमला, बोले-BJD हुआ पांडियन जनता दल

    संवाद सूत्र, संबलपुर। हाल ही में संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नया अध्यक्ष बने मोहम्मद आसफ अली खान ने बीजू जनता दल पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने बीजद को अब इसे पांडियन जनता दल बताया है।

    मोहम्मद आसफ अली खान ने बुधवार की शाम स्थानीय सरकारी बस स्टैंड निकटस्थ जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि गणतांत्रिक पद्धति से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से सरकार का गठन होता है, लेकिन ओडिशा में इसका उल्टा हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि शासक बीजू जनता दल में अब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बजाय अफसरराज शुरू हो गया है। फाइव टी सचिव वीके पांडिय यह अफसरराज चलाया जा रहा है और कोई नेता इसका विरोध करने की स्थिति में भी नहीं है। 

    कांग्रेस अध्यक्ष आसफ ने आगे बताया कि पांडियन के इस अफसरराज और मनमानी का विरोध कांग्रेस करेगी। गांव से लेकर शहर तक इसका विरोध किया जाएगा, क्योंकि पांडियन प्रशासनिक अधिकारी हैं। वह सरकारी अधिकारी हैं। गणतांत्रिक पद्धति में सरकार चलाने का काम मंत्री और विधायकों को है, जबकि यह काम अब पांडियन खुद करने लगे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा के खनिज खदानों और विकास कार्य का सारा ठेका गैर ओड़िया को देते रहे हैं। उनकी ऐसी मनमानी को बर्दास्त नहीं करते हुए कांग्रेस की ओर से पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोहन सा और मोहम्मद जुबेर भी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी