Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में बड़ी बहन के सामने से नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, 8 घंटे बाद घर के आगे फेंका; 3 गिरफ्तार

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 09:02 AM (GMT+05:30)

    मयूरभंज में बाइक सवारों ने 13 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म किया और मरणासन्न हालत में घर के सामने फेंक दिया। ...और पढ़ें

    नाबालिग से रेप (सांकेतिक तस्वीर)

    नाबालिग से रेप (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. रायरंगपुर में 13 वर्षीय लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

    2. 8 घंटे बाद घर के आगे फेंका

    3. पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    संवाद सूत्र, रायरंगपुर। ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर टाउन थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी बड़ी बहन के सामने से बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया।

    वारदात के करीब 8 घंटे बाद आरोपी पीड़िता को मरणासन्न हालत में उसके घर के सामने फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित एक अन्य अब भी फरार है।

    शौच के लिए जाते समय वारदात

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार युवकों ने जबरन उसका अपहरण कर लिया। 

    बड़ी बहन ने तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। लेकिन घटना के करीब 8 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को गंभीर हालत में उसके घर के सामने छोड़कर भाग निकले।

    मुख्य आरोपी ने किया दुष्कर्म, अन्य ने दिया साथ

    परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआत में यह मामला सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का लग रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि पीड़िता के एक पुरुष मित्र ने उसके साथ अमानवीय तरीके से दुष्कर्म किया, जबकि अन्य युवकों ने इस घिनौने अपराध में उसकी मदद की। फिलहाल पीड़िता का इलाज रायरंगपुर उप-मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

    खबरें और भी

    तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

    रायरंगपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 3 आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। हालांकि, मुख्य आरोपी और उसका एक अन्य सहयोगी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    सियासी हलचल तेज

    कुछ ही दिनों बाद रायरंगपुर में महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। ऐसे वीआईपी दौरे से ठीक पहले क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली इस जघन्य वारदात के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भी गरमागरमी बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर में मौत बनकर दौड़ी कार, सड़क किनारे चाय पी रहे 2 की मौत, 4 गंभीर