विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Weather: ओडिशा में आग उगल रही गर्मी से परेशान लोग, आखिर कब मानसून होगा मेहरबान, जानें

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Updated: Thu, 08 Jun 2023 02:57 PM (IST)

ओडिशा के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान है। हालांकि इन सबके बीच बिपरजॉय और परेशानी बढ़ा रहा है जिसके चलते मानसून में देरी हो रही है।

ओडिशा में 17 से 20 जून के बीच पहुंच सकता है मानसून।
ओडिशा में 17 से 20 जून के बीच पहुंच सकता है मानसून।

संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल। एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट (सीईसी) के निदेशक एससी साहू ने बुधवार को कहा कि अगर भयंकर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अपने वर्तमान स्थिति को जारी रखता है तो दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 से 20 जून के बीच दक्षिण ओडिशा पहुंच सकता है।

बिपरजॉय की वजह से मानसून में हो रही देरी

साहू ने कहा कि चक्रवात के कारण केरल में पश्चिम मानसून की शुरुआत में देरी हुई है, लेकिन चक्रवात के चारों ओर हवा का पैटर्न भारत के पश्चिमी तट पर बादल और बारिश का विस्तार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि कुछ मॉडल संकेत दे रहे हैं कि चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिमी हवा का प्रवाह मजबूत हो सकता है और कर्नाटक और केरल सहित पश्चिमी तट पर बारिश शुरू हो सकती है, जिससे केरल और पड़ोसी क्षेत्रों में मानसून की शुरुआत 9 जून को या उसके बाद हो सकती है।

ओडिशा में 17 से 20 जून के बीच मानसून दे सकती है दस्‍तक

साहू ने आगे कहा कि अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान मुंबई से लगभग 990 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित था और इसके उत्तर की ओर बढ़ने और बाद में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में जाने की संभावना थी।

उन्होंने कहा कि यदि पश्चिमी तट पर इसी तरह की पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी हवा चलती रही, तो दक्षिण ओडिशा में मानसून की शुरुआत 17 से 20 जून के बीच हो सकती है।

ओडिशा में गर्म हवाओं के थपेड़े से लोग परेशान

इसके अलावा, पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना रहा, जिसके बांग्लादेश और म्यांमार तट के साथ आगे बढ़ने की संभावना थी। साहू ने कहा कि यह भारतीय मुख्य भूमि से समुद्र की ओर गर्म और शुष्क हवा खींच रहा था, जिससे ओडिशा और पड़ोसी पूर्वी राज्यों में गर्म हवाएं चल रही थीं।

ओडिशा के कई जिलों में भीषण गर्मी की लहर

इसके परिणामस्वरूप, ओडिशा के आंतरिक और तटीय जिलों में 8 से 14 जून के बीच भीषण गर्मी की लहर की स्थिति का अनुभव किया जा सकता है और राज्य के आंतरिक हिस्सों में कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक या दो तटीय केंद्रों में इस अवधि के दौरान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुभव हो सकता है।