Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले BJD का बड़ा विकेट गिरा, इस सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 01:51 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। ऐसे में सभी दलों की तैयारियां तेज है। नेताओं के दल छोड़ने और पाला ...और पढ़ें

    चुनाव से पहले BJD का बड़ा विकेट गिरा, इस सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)
    चुनाव से पहले BJD का बड़ा विकेट गिरा, इस सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 2019 में महांति बीजद के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे
    2. दो दिन पूर्व अभिनेता सह पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र ने BJD छोड़ी

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में सत्तापक्ष बीजू जनता दल को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के केन्द्रापड़ा लोकसभा सीट से सांसद तथा लोकप्रिय अभिनेता अनुभव महांति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

    केवल सांसद अनुभव महांति ही नहीं, बल्कि विधायक लोकप्रिय अभिनेता तथा कोरई विधानसभा सीट से पूर्व विधायक आकाश दास नायक, भुवनेश्वर से पूर्व विधायक प्रियदर्शी मिश्रा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    प्रियदर्शी मिश्रा भाजपा में शामिल हो गए हैं जबकि अन्य दो, अभिनेता से नेता बने आकाश एवं अनुभव अभी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं किए हैं।हालांकि चर्चा है कि दोनों भाजपा में शामिल होंगे। इससे पहले ओडिआ अभिनेता सह पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र, अरिंदम राय भी बीजद से इस्तीफा दे चुके हैं।

    2019 में महांति बीजद के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे

    जानकारी के मुताबि, अभिनेता और केंद्रपाड़ा से सांसद अनुभव महांति ने आज अपना इस्तीफा बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक को भेज दिया है। 2019 में महांति बीजद के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे। इससे पहले अनुभव बीजेडी के टिकट पर राज्यसभा गए थे।

    बीजद ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रापड़ा लोकसभा सीट से अंशुमान मोहंती को मैदान में उतारा है। अंशुमान ने कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और बीजद में शामिल हो गए थे।चर्चा थी कि टिकट कटने के बाद अनुभव पार्टी छोड़ देंगे।

    अनुभव महांति भाजपा में हो सकते हैं शामिल 

    पिछले कुछ सालों से पारिवारिक विवाद में फंसे अनुभव महांति को भी पार्टी में अनेदेखा किया जा रहा था। उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं किया जा रहा था। अनुभव को पिछले पंचायत चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया गया था।

    खबरें और भी

    चर्चा है कि अनुभव भाजपा में शामिल होंगे। अनुभव को हाल ही में कटक के सांसद भर्तृहरि महताब की होली पार्टी में देखा गया था, जिन्होंने बीजद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके बाद से ही अनुभव के बीजेडी छोड़ने की चर्चा चल रही थी।

    इससे पहले अभिनेता और कोरई के पूर्व विधायक आकाश दास नायक ने बीजद से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। दो दिन पहले अभिनेता सह पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र ने बीजद छोड़ दी थी। वह बरहमपुर सीट से बीजद के टिकट पर दो बार लोकसभा के लिए चुने गए। अरिंदम रॉय ने इससे पहले बीजद छोड़ दी थी।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election 2024: पुरी संसदीय सीट पर BJP और BJD ने उतारे उम्मीदवार; Congress के प्रत्याशी का है इंतजार

    Odisha News: SUCI Communist पार्टी ने की उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, इन मुद्दों के लेकर उतरेगी चुनावी मैदान में