विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं पूरी तरह से ठीक हूं... PM मोदी के 'साजिश' वाले बयान पर नवीन पटनायक ने दी प्रतिक्रया, कह दी ये बात

Published: Thu, 30 May 2024 10:54 AM (IST)

Naveen Patnaik ओडिशा के मयूरभंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ...और पढ़ें

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की फाइल फोटो।
ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की फाइल फोटो।

HighLights

  1. मेरे स्वास्थ्य के बारे में प्रधानमंत्री का बयान राजनीतिक: नवीन पटनायक
  2. विपक्षी भाजपा को इस तरह का दुष्प्रचार फैलाए बिना राज्य की मांगों को पूरा करना चाहिए: सीएम पटनायक

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Naveen Patnaik : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कड़ा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे स्वास्थ्य के बारे में प्रधानमंत्री का बयान राजनीतिक है। भाजपा नेता मेरे स्वास्थ्य के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। मैं पूरी तरह से ठीक हूं।

मेरी सेहत को लेकर दुष्‍प्रचार कर रहे भाजपा नेता: पटनायक

वह आगे कहते हैं कि 10 साल से प्रदेश की जनता जानती है कि विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। अगर मेरी तबीयत ठीक नहीं है तो मैं इतनी धूप और गर्मी के बावजूद पूरे राज्य में चुनाव प्रचार कैसे कर सकता हूं।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव के दौरान रोड शो भी कर रहे हैं। विपक्षी भाजपा को इस तरह का दुष्प्रचार फैलाए बिना राज्य की मांगों को पूरा करना चाहिए। राज्य वर्षों से विशेष दर्जा पूरा करने की मांग कर रहा है। प्रधानमंत्री को राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने जताई थी नवीन बाबू की सेहत को लेकर चिंता

गौरतलब है कि बीते बुधवार को मयूरभंज में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की अचानक बिगड़ती सेहत को लेकर फिक्रमंद नजर आए।

उन्‍होंने सीएम के स्‍वास्‍थ्य को लेकर चिंता जताते हुए 10 जून के बाद ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद स्पेशल कमेटी का गठन कर इसकी जांच किए जाने का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नवीन बाबू के स्वास्थ्य को लेकर उनके शुभ चिंतक चिंता में हैं।

उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के पीछे साजिश, षडयंत्र की बात सामने आ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस काम में कहीं उस लाॅबी का तो हाथ नहीं है, जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं। इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है।

गौरतलब है कि इससे पहले असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा भी सीएम पटनायक की बिगड़ती सेहत का जिक्र अपनी सभाओं में कर चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: 

Odisha: पुरी में चंदन यात्रा के दौरान भीषण हादसा, पटाखों में विस्‍फोट से झुलसे 30; एक नाबालिग सहित दो की मौत

Odisha News : जेल में बंद BJP विधायक प्रशांत जगदेव की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में कराए गए एडमिट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।