विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलेक्शन से पहले ओडिशा में Congress को लगा झटका! चुनाव नहीं लडे़ंगी ये उम्मीदवार... आवेदन पत्र लिया वापस

Published: Mon, 18 Mar 2024 03:09 PM (IST)

नीलगिरी रानी तथा पूर्व कांग्रेस विधायक उम्मीदवार मनोजा मंजरी देवी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है और उन्होने ...और पढ़ें

पूर्व कांग्रेस विधायक उम्मीदवार मनोजा मंजरी देवी ने चुनाव नहीं लड़ने से इनकार कर दिया है
पूर्व कांग्रेस विधायक उम्मीदवार मनोजा मंजरी देवी ने चुनाव नहीं लड़ने से इनकार कर दिया है

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Manoja Manjari Devi Refused The Contest Election: नीलगिरी रानी तथा पूर्व कांग्रेस विधायक उम्मीदवार मनोजा मंजरी देवी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उनके इस निर्णय से उनके समर्थक जहां असमंजस में हैं, तो वहीं उन्होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी बात स्पष्ट कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची बढ़ती जा रही है। इस सूची में नीलगिरी रानी मनोजा मंजरी देवी के साथ युवा नेता आशीष पटनायक, पूर्व विधायक अक्षय आचार्य, चित्तरंजन षडंगी, तपन राउत प्रमुख टिकट के दौर में हैं। सभी अपने अपने क्षेत्र में लोगों का समर्थन हासिल करने के प्रयास में लगे थे और रानी भी इसमें पीछे नहीं थी। कांग्रेस की आग्रही उम्मीदवारों में रानी पहले नंबर थी।

चुनाव न लड़ने की घोषणा कर सभी को आश्चर्यचकित किया

7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच रानी के साथ करीबन 20 लोगों ने नीलगिरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनने के लिए इच्छा जाहिर करते हुए कांग्रेस पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन किया था। हालांकि चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद अचानक मनोजा मंजरी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने अपना आवेदन पत्र वापस लेने के साथ ही एक पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखी है। हालांकि रानी के इस निर्णय ने को लेकर अब राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

इसलिए लिया चुनाव न लड़ने फैसला

रानी मनोजा मंजरी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मैंने अपने व्यक्तिगत के कारण से चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। जिसे भी टिकट मिलेगा, उसका मैं समर्थन करूंगी। नीलगिरी के लोगों एवं महिलाओं की समस्या को लेकर मैं लड़ रही थी और आगे भी लड़ती रहूंगी।

यहां उल्लेखनीय है कि 2019 में मानी मनोजा मंजरी नीलगिरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। उन्हें 12 हजार 413 वोट मिला था। वह भाजपा एवं बीजद उम्मीदवार के बाद तीसरे नंबर पर थी।

ये भी पढ़ें- ओडिशा से भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हुए मनमोहन सामल

ये भी पढे़ं- ओडिशा BJP की तैयार हुई उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास मुहर के लिए भेजी जाएगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।