विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओड़िया सिनेमा ने रचा इतिहास, पहली बार सुबह साढ़े 5 बजे रिलीज हुई कोई फिल्म

Published: Sat, 27 Sep 2025 08:22 AM (GMT+05:30)

ओड़िया सिनेमा के इतिहास में पहली बार अनुभव मोहंती की फिल्म चारिधाम भोर में रिलीज हुई। कटक के वृंदावन सिनेमा ...और पढ़ें

पहली बार सुबह साढ़े 5 बजे रिलीज हुई कोई फिल्म
पहली बार सुबह साढ़े 5 बजे रिलीज हुई कोई फिल्म

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओड़िया सिनेमा इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का प्रदर्शन भोर के समय हुआ। अनुभव मोहंती अभिनीत फिल्म ‘चारिधाम’ शनिवार तड़के साढ़े पांच बजे कटक के वृंदावन सिनेमा हॉल में रिलीज हुई।

मुख्य अभिनेता अनुभव मोहंती ने विशेष भावनात्मक कारणों से फिल्म को भोर में रिलीज करने का निर्णय लिया था। बताया गया कि महेंद्र बेला को देखते हुए इस समय का चुनाव किया गया। उनके निर्णय का सम्मान करते हुए प्रोडक्शन टीम ने भी यही योजना बनाई।

71 सिनेमा हॉल में फिल्म रिलीज

भोर से ही फिल्म देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। हिमाद्रि तनया दास द्वारा निर्मित और तापस सरघरिया निर्देशित इस फिल्म में अनुभव मोहंती के साथ अनुराधा पाणिग्राही, मिस्टर गुलुआ, कालिया षंढ, सुजीत पाइकराय, अशोक दास, ममता त्रिपाठी, सुखांत रथ और ज्योतिर्मयी मोहंती विभिन्न भूमिकाओं में नजर आए।

राज्यभर के कुल 71 सिनेमा हॉल में यह फिल्म एक साथ रिलीज हुई। प्रोडक्शन टीम के अनुसार, भारी बारिश के बावजूद दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और उत्साह कम नहीं हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।