विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में कछुआ तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, 55 जिंदा कछुओं का रेस्क्यू; 4 गिरफ्तार

By Agency Edited By: Rajat Mourya
Published: Thu, 17 Sep 2026 08:39 PM (IST)

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 जीवित इंडियन फ्लैप-शेल कछुओं को बचाया।

ओडिशा के मलकानगिरी में 55 कछुओं का रेस्क्यू, तस्करी के आरोप में 4 गिरफ्तार (AI Generated Image)

ओडिशा के मलकानगिरी में 55 कछुओं का रेस्क्यू, तस्करी के आरोप में 4 गिरफ्तार (AI Generated Image)

HighLights

  1. मलकानगिरी में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई।

  2. 55 जीवित इंडियन फ्लैप-शेल कछुओं को बचाया गया।

  3. वन्यजीव तस्करी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार।

एजेंसी, भुवनेश्वर। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में पुलिस और वन विभाग की ज्वाइंट टीम ने वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में 55 जिंदा इंडियन फ्लैप-शेल कछुओं का रेस्क्यू किया गया है। इस कार्रवाई में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उन्हें वन्यजीवों की अवैध तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर बुधवार को मोटू वन क्षेत्र और पुलिस की टीम ने MPV-53 गांव के पास नहर वाले रास्ते पर छापा मारा।

इस दौरान उन्होंने 2 मोटरसाइकिलों को रोका, जिन पर इन 55 कछुओं को गैरकानूनी तरीके से ले जाया जा रहा था।

कछुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

सहायक वन संरक्षक प्रियंका महुका ने इस संदर्भ में बताया कि बचाए गए कछुओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और तस्करी में शामिल चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इन सभी पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी पकड़े गए थे कछुए

मलकानगिरी इलाके में कछुओं की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ ही दिन पहले, 2 सितंबर को भी वन विभाग के अधिकारियों ने इसी तरह अवैध रूप से ले जाए जा रहे 155 जिंदा कछुओं को बचाया था।

यह भी पढ़ें- हैंड-रियरिंग सेंटर में क्वारंटीन किए गए ओडिशा में मिले ओरांगुटान, 3 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी रख रही नजर

यह भी पढ़ें- ओरांगुटान तस्करी मामले में एसटीएफ की जांच तेज, तीन राज्यों के पुलिस की ली जाएगी मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।