यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: ओडिशा बंद के दौरान अलर्ट पर रहे प्रशासन, राज्य के गृह विभाग ने सभी जिलाधीशों को लिखा लेटर
ओडिशा के गृह विभाग ने 17 जुलाई को कांग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने के लिए कहा है। 12 घंटे के इस बंद के दौरान आपात ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य के गृह विभाग ने 17 जुलाई को कांग्रेस द्वारा बुलाए जाने वाले बंद के संबंध में ओडिशा के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा है।
12 घंटे के बंद को लेकर अलर्ट रहने का आदेश दिया है। यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है कि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों।
उधर, ओडिशा में बंद के लिए आज शाम राज्य सरकार ने बैठक की। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों, विधायकों, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस महानिदेशक ने भाग लिया।
.jpg)
कांग्रेस ने गुरुवार को ओडिशा में बंद का आह्वान किया है। ओडिशा सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे के लिए बंद रहेगा।
फकीर मोहन कॉलेज छात्रा की मौत के बाद राज्य की राजनीति ने जोर पकड़ा है, जबकि कांग्रेस ने 17 जुलाई को ओडिशा में बंद का आह्वान किया है।
कांग्रेस, माकपा, भाकपा (माले), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, राकांपा, सपा और राजद सहित सभी वाम दलों ने बंद को अपना समर्थन दिया है।
बंद के कारण गुरुवार को स्कूल, कॉलेज और दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में घोषणा मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित विभिन्न दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की गई थी।