Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJD को बड़ा झटका, चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुआ ये बड़ा नेता

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 19 May 2024 01:38 PM (GMT+05:30)

    BJD MLA resigns बीजद के निमापारा से विधायक समीर रंजन दाश रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन साम ...और पढ़ें

    BJD MLA resigns बीजद नेता ने दिया इस्तीफा।
    BJD MLA resigns बीजद नेता ने दिया इस्तीफा।

    एजेंसी, भुवनेश्वर। BJD MLA resigns ओडिशा में चुनाव से पहले बीजद (बीजू जनता दल) को बड़ा झटका लगा है। बीजद के निमापारा से विधायक समीर रंजन दाश रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

    भाजपा के ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, पार्टी के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और अन्य नेताओं ने यहां पार्टी मुख्यालय में दाश का स्वागत किया।

    पार्टी का टिकट न मिलने से थे नाराज

    तीन बार के विधायक रहे समीर 2024 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज थे। दाश ने संवाददाताओं से कहा, 

    बीजद नेतृत्व में विश्वास खोने के बाद मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भाजपा उम्मीदवार प्रावती परिदा निमापारा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीतें।