Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha BJP Candidates List: भाजपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी सूची, 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 08:01 PM (GMT+05:30)

    शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा विधानसभा के प्रत्याशियों के चौथे चरण की उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए पार्टी ने शनिवार को 8 उम्मीदवार घोषित ...और पढ़ें

    भाजपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी सूची (File Photo)
    भाजपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी सूची (File Photo)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के लिए शनिवार को चौथे चरण की उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने आज 8 उम्मीदवार घोषित किए।

    इसमें चंपुआ विधानसभा सीट से वरिष्ठ भाजपा ने मुरली मनोहर शर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है जबकि अभिनेता अरिंदम राय को सालेपुर से उम्मीदवार बनाया है। उसी तरह बीजद से आने वाले सीमारानी नायक को हिन्दोल से उम्मीदवार बनाया है।

    इन प्रत्याशियों का नाम है सूची में शामिल

    भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज विधायकों के लिए जारी सूची में चंपुआ विधानसभा सीट से मुरली मनोहर शर्मा, सालेपुर विधानसभा सीट से अभिनेता अरिंदम राय, तेलकोई विधानसभा सीट से डॉ.फकीर मोहन नायक, बस्ता विधानसभा सीट से रवीन्द्र अंडिया, बासुदेवपुर विधानसभा सीट से बाणकल्याण महांति, हिन्दोल विधानसभा सीट से सीमा रानी नायक, केन्द्रापड़ा विधानसभा सीट से गीतांजलि सेठी, खुर्दा विधानसभा सीट से

    प्रशांत जगदेव को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है

    यहां उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक 147 विधानसभा सीट में से 140 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बाकी 7 सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

    इनमें कटक-बारबाटी विधानसभा क्षेत्र, भंडारीपोखरी, बरी, भोगराई, घषीपुरा, नीलगिरी एवं बेगुनिया विधानसभा सीट शामिल है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक दो दिनों के अंदर इन सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

    ये भी पढे़ं-

    BJD Candidates List: बीजद ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, जानें किसे मिला कहां से टिकट

    Cuttack Election News: कटक में 25 मई को इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान, इस दिन से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

    खबरें और भी