Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Board Exam 2024 का इस दिन जारी होगा रिजल्ट, यहां जानें कब से चेक होगी 12वीं की कॉपी

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 03:32 PM (GMT+05:30)

    Odisha Board Result 2024 ओडिशा बोर्ड परीक्षा 2024 के 12वीं का परिणाम तिथि जारी कर दी गई है। 15 मई से पहले प्लस-2 का परिणाम जारी किया जाएगा। एक ही दिन ...और पढ़ें

    Odisha Board Exam 2024 का इस दिन जारी होगा रिजल्ट, यहां जानें कब से चेक होगी 12वीं की कॉपी
    Odisha Board Exam 2024 का इस दिन जारी होगा रिजल्ट, यहां जानें कब से चेक होगी 12वीं की कॉपी

    HighLights

    1. 15 मई से पहले जारी होगा 12वीं का परिणाम
    2. दो फेज में जांच होगी 12वीं की उत्तर पुस्तिका

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में इस साल 15 मई से पहले प्लस-2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एक ही दिन कला, विज्ञान, वाणिज्य आदि के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को सीएचएसई परीक्षा नियंत्रक अशोक नायक ने दी है।

    उन्होंने कहा कि है कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए 15 मई के भीतर परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है। 20 मार्च को प्लस टू परीक्षा खत्म हो रही है। परीक्षा खत्म होने के दो दिन के बाद या 22 मार्च से उत्तर पुस्तिका जांच प्रक्रिया शुरू होगी। दो चरण में उत्तर पुस्तिका जांच की जाएगी।

    दो चरणों में जांच होगी उत्तर पुस्तिका

    उन्होंने आगे यह भी बताया कि 22 मार्च से 2 अप्रैल तक पहले चरण में उत्तर पुस्तिका जांच होगी, जबकि 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक दुसरे चरण में उत्तर पुस्तिका की जांच की जाएगी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आन लाइन एवं आफ लाइन में उत्तर पुस्तिका जांच की जाएगी।

    कला, विज्ञान, वाण्जिय ऑनलाइन में उत्तर पुस्तिका जांच की जाएगी। रोजगार आधारित परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन ऑफलाइन किया जाएगा। इस साल उत्तर पुस्तिका जांच के लिए 15 हजार अध्यापक-अध्यापिका को नियोजित किए जाने की जानकारी सीएचएसई परीक्षा नियंत्रक ने दी है। गौरतलब है कि 16 फरवरी से इस वर्ष परीक्षा शुरू हुई है। 3 लाख 86 हजार 250 छात्र-छात्रा परीक्षा दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Tourism: देश-विदेश के पर्यटकों का खूब भा रहा झारखंड, जुलाई से फरवरी तक इन जगहों पर लगी रहती है भीड़

    Jharkhand Budget 2024: झारखंड में अब 2 लाख रुपये तक कर्ज होगा माफ, चंपई सरकार ने किसानों के लिए खोला पिटारा