Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Civil Service Result 2020: ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा का नतीजा घोषित, तेजस्विनी बनी टॉपर

    By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 12:54 PM (IST)

    Odisha Civil Service Result 2020 ओडिशा सिविल सर्विसेज 2020 परीक्षा का नतीजा शुक्रवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में इस साल तेजस्विनी बेहेरा पहला स् ...और पढ़ें

    Odisha Civil Service Result 2020: ओडिशा सिविल सर्विसेज 2020 परीक्षा का नतीजा शुक्रवार को घोषित किया गया।
    Odisha Civil Service Result 2020: ओडिशा सिविल सर्विसेज 2020 परीक्षा का नतीजा शुक्रवार को घोषित किया गया।

    कटक, जागरण संवाददाता। Odisha Civil Service Result 2020: ओडिशा लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी द्वारा संचालित ओडिशा सिविल सर्विसेज 2020 परीक्षा का नतीजा शुक्रवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में 392 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

    इसमें 148 महिला परीक्षार्थी शामिल है। इस परीक्षा में जेतस्विनी बेहेरा टॉपर बनी है। ओएएस, ओपीएस, ओएफएस ग्रुप ए एवं ओडिशा को-ऑपरेटिव सर्विस, ओडिशा रेवन्यु सर्विस और ओडिशा टैक्सेशन एंड अकाउंट्स सर्विस ग्रुप बी पदवी भरे जाने के लिए यह परीक्षा की गई थी।

    10 स्थानों में कुल 7 महिला

    जानकारी के मुताबिक प्रीलिमिनरी, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार जैसी तीन पड़ाव में परीक्षा की गई थी। तमाम परीक्षार्थियों में से योग्य परीक्षार्थियों को चुना गया है और उनकी नियुक्ति के लिए सिफारिश भी की गई है।

    इस परीक्षा में इस साल तेजस्विनी बेहेरा पहला स्थान हासिल की है जबकि शुभंकरी सुदेशना दास दूसरी और अनन्या सृष्टि शतपथी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पहले 10 स्थान में कुल 7 महिला शामिल है।

    10वें स्थान पर तप्तीराज ने सफलता हासिल की

    ठीक इसी प्रकार चौथे स्थान पर देवव्रत कर, पांचवें स्थान पर देवब्रत महारणा, छठे स्थान पर अभिष्मिता तिवारी, सातवें स्थान पर शुभश्री रथ, आठवें स्थान पर श्रीतपा मिश्र, नौवें स्थान पर विवेकानंद षड़ंगी और 10वें स्थान पर तप्तीराज ने सफलता हासिल की है।

    गौरतलब है कि, ओडिशा सिविल परीक्षा यानी ओसीएस परीक्षा 2020 के लिए साक्षात्कार परीक्षा 19 से 30 सितम्बर 2022 तक चली थी। इसके बाद यह नतीजा घोषित किया गया है।

    यह भी पढ़ें-

    भुवनेश्‍वर में सड़क किनारे खाना बेचने वालों की अब खैर नहीं, बीएमसी ने जारी की नई गाइडलाइन

    ओडिशा सरकार ने लिया महत्‍वपूर्ण निर्णय: नक्सली वारदात में मृत्यु होने पर मिलेगी दोगुनी सहायता राशि

    खबरें और भी