Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OPSC OCS Result 2022: ओडिशा सिविल सर्विस प्रिलिमिनरी रिजल्ट घोषित, 8220 अभ्यर्थी हुए सफल; ऐसे चेक करें परिणाम

    By Sheshnath RaiEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 01:44 PM (IST)

    OPSC OCS Result ओडिशा सिविल सेवा 2022 के प्रिलिमनरी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी OPSC के वेबसाइट के माध्यम से दी गई है। इस परीक ...और पढ़ें

    ओडिशा सिविल सर्विस प्रिलिमिनरी रिजल्ट घोषित, 8220 परीक्षार्थी ने मारी बाजी; ऐसे देखें रिजल्ट
    ओडिशा सिविल सर्विस प्रिलिमिनरी रिजल्ट घोषित, 8220 परीक्षार्थी ने मारी बाजी; ऐसे देखें रिजल्ट

    HighLights

    1. 15 अक्टूबर को हुई थी प्रिलिमिनरी परीक्षा
    2. 683 सीट के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी।

    संवाद सहयोगी, कटक/भुवनेश्वर। ओडिशा लोक सेवा आयोग यानी ओपीएससी द्वारा संचालित ओडिशा सिविल सर्विस 2022 प्रिलिमनरी परीक्षा के परिणाम घोषित की गई है।

    ओपीएससी के वेबसाइट में यह सूचना दी गई है। इस प्रिलिमनरी परीक्षा में कुल 8220 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त किए हैं, जो की मुख्य लिखित परीक्षा के लिए योग्य चुने गए हैं। सफलता प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों में 2730 महिला परीक्षार्थी हैं। वर्ष 2024 के फरवरी महीने में इसकी मुख्य लिखित परीक्षा होगी।

    15 अक्टूबर को हुई थी प्रिलिमिनरी परीक्षा

    विदित है कि ओसीएस वर्ष 2022 का प्रिलिमिनरी परीक्षा पिछले अक्टूबर 15 को हुई थी, जिसमें कुल 683 सीट के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी।

    इनमें से 227 पद महिलाओं के लिए आरक्षण रखा गया है। ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) ग्रुप ए के लिए 244, ग्रुप बी ओसीएस के लिए 7, ओएलएस के लिए 50, ओआरएस के लिए 295, ओटीएस के लिए 22, ओटीएसओएस के लिए 65 पदवी है।

    387 सीट गैर आरक्षित

    इनमें से 387 सीट गैर आरक्षित हैं, एसईबीसी के लिए 71 सीट,अनुसूचित जाति के लिए 89 सीट और अनूसूचित जनजाति के लिए 136 सीट आरक्षित रखा गया है।