विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम मोहन मांझी ने किया झारखंड-छत्तीसगढ़ उद्योगपतियों से निवेश संवाद, बोले- राज्यों के बीच संबंध होंगे मजबूत

Published: Thu, 29 Jan 2026 02:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने राउरकेला में झारखंड और छत्तीसगढ़ के शीर्ष उद्योगपतियों से निवेश संवाद किया। उन्होंने ओडिशा की ...और पढ़ें

झारखंड-छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों से बोले सीएम माझी- मजबूत होंगे राज्यों के बीच निवेश संबंध। फोटो जागरण

झारखंड-छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों से बोले सीएम माझी- मजबूत होंगे राज्यों के बीच निवेश संबंध। फोटो जागरण

HighLights

  1. सीएम मांझी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों से निवेश संवाद किया।

  2. ओडिशा की उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा।

  3. "एंटरप्राइज ओडिशा 2026" के तहत औद्योगिक विकास को बढ़ावा।

संवाद सूत्र, राउरकेला। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने बुधवार सुबह झारखंड व छत्तीसगढ़ के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ निवेश संवाद को नई दिशा दी। मेयरफेयर वर्ल्ड कप विलेज में आयोजित इस बंद कमरे वाली बैठक में सीएम ने राज्य की नीतियों, उद्योग अनुकूल माहौल और प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।

पड़ोसी राज्यों के उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ यह संवाद उद्योगीकरण को गति देने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रहा। मुख्यमंत्री मांझी ने बैठक में ओडिशा की निवेश नीतियों पर जोर दिया। उन्होंने उद्योगों के लिए सुगम व्यवसायिक माहौल, क्षेत्र-विशेष प्रोत्साहन योजनाओं व राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ उठाने की बात कही।

झारखंड व छत्तीसगढ़ के उद्योग प्रतिनिधियों ने राज्य के स्टील, माइनिंग, पावर व मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में संभावनाओं पर सवाल उठाए। सीएम ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी, ताकि न केवल नई परियोजनाएं शुरू हों, बल्कि मौजूदा इकाइयां भी विस्तार कर सकें। बैठक का आयोजन ''एंटरप्राइज ओडिशा 2026'' कार्यक्रम के तहत हुआ, जो तीन दिवसीय मेगा इवेंट है।

यह आयोजन 1.25 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है, जिसमें 200 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद, तकनीक, नवाचार व समाधान पेश कर रहे हैं। इस संस्करण में 10 हजार से ज्यादा व्यवसायी, उद्यमी व निर्णयकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से जुटेंगे। राउरकेला जैसे औद्योगिक नगरी में यह इवेंट ओडिशा को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करने का सुनहरा मौका साबित हो रहा है। कार्यक्रम के बाकी दिनों में भी निवेशकों के लिए कई सत्र आयोजित होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।