Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Crime: संबलपुर में देहव्‍यापार का पर्दाफाश, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस ने दो युवतियों को मुक्‍त कराया

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 06:00 AM (IST)

    Odisha Crime News कई दिनों से ब्रह्मपुर महानगर इलाके में चल रहे देहव्‍यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इस अनैतिक कारोबार की मास्टर माइंड सा ...और पढ़ें

    Odisha Crime: संबलपुर में देहव्‍यापार के धंधे का पर्दाफाश, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
    Odisha Crime: संबलपुर में देहव्‍यापार के धंधे का पर्दाफाश, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

    HighLights

    1. किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
    2. मकान से तीन मोबाइल फोन, नकद 22 हजार 100 रुपए और निरोध आदि जब्त

    संवाद सूत्र, संबलपुर। कई दिनों से ब्रह्मपुर महानगर इलाके में चल रहे देहव्‍यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इस अनैतिक कारोबार की मास्टर माइंड सागरिका पंडा समेत दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर रविवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि इस रैकेट में संलिप्त दो युवतियों को मुक्त कराने के बाद वापस उनके घर भेज दिया।

    इस बारे में जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर पुलिस अधीक्षक विवेक सरवणन ने बताया है कि ब्रह्मपुर के गोलंथरा थाना अंतर्गत रालब इलाके के राकेश पात्र के मकान में देह व्‍यापार के धंधे के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने औचक छापेमारी कर उस मकान से दो युवतियों और दो ग्राहकों समेत इस अनैतिक कारोबार की मास्टर माइंड सागरिका पंडा को पकड़ा।

    पूछताछ की तब पता चला कि सागरिका किराए का मकान लेकर वहां  देह व्‍यापार का धंधा चला रही थी। इसके लिए वह विभिन्न स्थानों से युवतियों को बुलाती थी और ग्राहकों को उनके पास भेजती थी। पुलिस ने जिस्मफरोशी होने वाले मकान से तीन मोबाइल फोन, नकद 22 हजार 100 रुपए और निरोध आदि जब्त किया।

    यह भी पढ़ें - 

    ओडिशा की राजनीत‍िक हवा बदली! नवीन पटनायक का बयान आने के बाद अगले ही दिन भाजपा ने उठाया ये कदम


    Odisha Crime: दो विचाराधीन कैदी टिटिलागढ़ जेल की दीवार फांदकर फरार, हत्या के आरोप में दो साल से जेल में थे बंद

    खबरें और भी