Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha crime News: भुवनेश्वर में मानवता शर्मसार, 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या; बेड के नीचे छुपाया शव

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 02:16 PM (IST)

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां तीन साल की मासूम से हैवान ने पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या क ...और पढ़ें

    भुवनेश्वर में मानवता शर्मसार, 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या
    भुवनेश्वर में मानवता शर्मसार, 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

    HighLights

    1. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।- भुवनेश्वर डीसीपी
    2. लड़की चॉकलेट के लिए शाम को दो बार दुकान पर आई थी।- स्थानीय दुकानदार

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। इंसानियत हैवानियत बन गई और एक बच्ची जिसने अभी दुनिया क्या है, देखा और समझा भी नहीं था कि हैवानियत की भेंट चढ़ गई।

    जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर में तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ सोमवार रात को दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपी की पहचान हो गई है।

    तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

    तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने अपराध छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। एक व्यक्ति ने कहा कि लड़की शाम को अचानक लापता हो गई। कुछ देर तक तलाश करने के बाद उसके परिवार के सदस्यों को बिस्तर के नीचे से उसका शव मिला।

    उन्होंने कहा कि लड़की चॉकलेट के लिए शाम को दो बार मेरी दुकान पर आई थी। कुछ देर बाद जब लड़की नहीं मिली तो परिवारवालों ने लड़की की तलाश की। लोगों ने दोपहर में आरोपित को मासूम के साथ देखा था।

    भुवनेश्वर डीसीपी प्रतीक सिंह ने क्या कहा

    दुकानदार ने कहा कि जब उसका शव बरामद किया गया, तो आरोपित घटनास्थल से भाग गया था। हम सब इस आरोपी की मौत की सजा चाहते हैं।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस और विशेष टीम आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में भुवनेश्वर डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा है कि मामला पुलिस के सामने आया है। मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।